इस मुस्लिम देश में है दुनिया का सबसे बड़ा शिव मंदिर, किसने बनवाया था?

भारत में तो आपको हर जगह भगवान शिव का मंदिर मिल जाएगा. जहां हजारों लोग पूजा-पाठ करते हैं. इसके अलावा भारत में हर साल महाशिवरात्रि का पर्व धूम-धाम से मनाया जाता है. हिंदू धर्म में यह दिन विशेष महत्व रखता है, क्योंकि इसे भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह की रात माना जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, यह पर्व फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है. भारत में महाशिवरात्रि के दिन भक्त व्रत रखते हैं और भगवान शिव की पूजा करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि महाशिवरात्रि के इस दिन को मनाने वाले मुस्लिम देश में भी एक बहुत बड़ा शिव मंदिर है, जो न सिर्फ विशाल है, बल्कि अपनी वास्तुकला और इतिहास के लिए भी बेहद प्रसिद्ध है. यह शिव मंदिर दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम-बहुसंख्यक देश, इंडोनेशिया में स्थित है. इस मंदिर का प्रंबानन मंदिर नाम है. यह सिर्फ इंडोनेशिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर है, बल्कि दक्षिण-पूर्व एशिया का भी दूसरा सबसे बड़ा मंदिर परिसर माना जाता है.

biggest lord shiva temple
1 / 5

विज्ञापन

किसने बनवाया था दुनिया का सबसे बड़ा शिव मंदिर?

किसने बनवाया था दुनिया का सबसे बड़ा शिव मंदिर?2 / 5

प्रबानन मंदिर का निर्माण 9वीं शताब्दी में हुआ था और इसका निर्माण संजय वंश के राजा रकाई पिकाटन ने करवाया था. यह मंदिर अपने आप में एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर है, जो हिंदू धर्म की त्रिमूर्ति (ब्रह्मा, विष्णु और शिव) को समर्पित है. यह मंदिर जावा द्वीप के मध्य क्षेत्र में स्थित है और यहां पर 240 छोटे-बड़े मंदिरों के अवशेष मौजूद हैं.

विज्ञापन

हिंदू धर्म की महानता और गौरव प्रदर्शित करने के लिए बनाया मंदिर

हिंदू धर्म की महानता और गौरव प्रदर्शित करने के लिए बनाया मंदिर3 / 5

इतिहास में कहा जाता है कि प्रंबानन मंदिर का निर्माण शैलेंद्र वंश के बौद्ध धर्म के प्रभाव को चुनौती देने के लिए किया गया था, ताकि हिंदू धर्म और उसकी वास्तुकला को भी सम्मानित किया जा सके. इस मंदिर का निर्माण, बोरोबुदुर मंदिर के निर्माण के लगभग 50 साल बाद हुआ था, जो खुद एक विशाल बौद्ध स्मारक है. प्रंबानन मंदिर का निर्माण इसलिए भी किया गया ताकि हिंदू धर्म की महानता और उसका सांस्कृतिक गौरव प्रदर्शित किया जा सके.

प्रंबानन मंदिर का पुनर्निर्माण

प्रंबानन मंदिर का पुनर्निर्माण 4 / 5

सैकड़ों सालों बाद, इस मंदिर के खंडहरों को भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोट से काफी नुकसान हुआ. लेकिन 17वीं शताब्दी में जब इस मंदिर को फिर से खोजा गया, तो यह जंगल से ढका हुआ था और काफी जीर्ण-शीर्ण अवस्था में था. इसके बाद 1918 में इस मंदिर के पुनर्निर्माण का कार्य शुरू हुआ और कई पारंपरिक और आधुनिक विधियों से इसे फिर से सजाया और इसे सुधारा गया. 1991 में इसे यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के रूप में शामिल है.

विज्ञापन

कहां है प्रंबानन मंदिर?

कहां है प्रंबानन मंदिर?5 / 5

प्रंबानन मंदिर, इंडोनेशिया के जावा द्वीप के योग्यकार्ता और मध्य जावा प्रांतों के बीच स्थित है. योग्याकार्ता शहर से यह मंदिर लगभग 17 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में और सोलो शहर से लगभग 40 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित है. इस मंदिर की भव्यता, स्थापत्य कला और ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि प्रंबानन मंदिर न सिर्फ हिंदू धर्म का एक अद्वितीय उदाहरण है, बल्कि यह इंडोनेशिया की सांस्कृति धरोहर और भारत के साथ ऐतिहासिक संबंधों का भी प्रतीक है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन