Toll tax: दुनिया में यहां वसूला जाता है सबसे ज्यादा टोल, जानें- लिस्ट में भारत कहां?
हाईवे पर आप भारत में या दुनिया में किसी भी देश में जाएं, तो आपको टोल टैक्स देना ही पड़ता है। हालांकि सरकार टैक्स को कम या प्रबंधन के लिए कई स्कीम भी लाती है लेकिन टोल टैक्स लोगों के लिए सफर में बड़ा खर्चा बनता है। लेकिन क्यों आप जानते हैं कि दुनिया में सबसे ज्यादा टोल किस देश में लगता है। आइए विस्तार से जानते हैं...

यह जानकर आप चौंक जाएंगे कि दुनिया के कई हाईवे पर टोल फीस के तौर पर हजारों रुपये चुकाने पड़ सकते हैं! आइए जानते हैं दुनिया के वो 5 देश जहां की टोल टैक्स दरें आपका बजट हिला सकती हैं।
सबसे ज़्यादा टोल टैक्स कहां
2 / 5स्विट्ज़रलैंड इस सूची में सबसे ऊपर है, जहाँ टोल रोड की औसत लागत 26.52 डॉलर है, जो लगभग 2,201 रुपये के बराबर है। इसकी उत्कृष्ट सड़कें और पहाड़ी भूभाग इसे दुनिया का सबसे महंगा टोल वाला देश बनाते हैं।
दूसरे नंबर पर देश
3 / 5एक अन्य यूरोपीय देश, ऑस्ट्रिया, टोल टैक्स के मामले में दूसरे स्थान पर है। यहाँ यात्रियों को टोल के रूप में 16.31 डॉलर, या लगभग 1,354 रुपये का भुगतान करना पड़ता है।
छोटा देश, भारी टोल
4 / 5स्टैटिस्टा की एक रिपोर्ट के अनुसार, अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध फ़ारो द्वीप समूह में सड़क यात्रा सस्ती नहीं है। यहाँ औसत टोल 16.28 डॉलर (लगभग 1,351 रुपये) है, जो इसे सूची में तीसरे स्थान पर रखता है।
भारत कहाँ है
5 / 5यह ध्यान देने योग्य है कि भारत में टोल टैक्स की दरें दुनिया के अन्य देशों की तुलना में मध्यम हैं, यानी न तो बहुत कम और न ही बहुत अधिक।



















