इलेक्ट्रिक वाहन खरीदना चाहिए या नहीं, जानें कीमत से लेकर रनिंग कॉस्ट की डिटेल
How Electric Vehicle Better: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के चलते इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति लोगों का झुकाव तेजी से बढ़ा है. इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने से पहले इसके फायदे और नुकसान समझना बहुत जरूरी है. सही जानकारी से ही आप सही फैसला ले सकते हैं.

How Electric Vehicle Better: इलेक्ट्रिक कार या बाइक खरीदना कितना फायदे का सौदा है? क्या यह पेट्रोल-डीजल वाहनों से बेहतर है? यह लेना सही रहेगा या नहीं. महंगी होने के बावजूद सफर सस्ता पड़ेगा या नहीं? आइए EVs के रनिंग कॉस्ट, कीमत, रेंज, बैटरी और रिसेल से जुड़ी हर डिटेल्स जानते हैं.
इलेक्ट्रिक वाहन के क्या हैं फायदे
2 / 5इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने से पहले यह जान लेना चाहिए कि इसका मेंटेनेंस खर्च अन्य पेट्रोल-डीजल के वाहनों के मुकाबले कम क्यों होता है? दरअसल, मूविंग पार्ट्स कम होने के कारण इसका मेंटेनेंस खर्च कम होता है, यही वजह है कि इसकी रनिंग कॉस्ट भी केवल 2-3 रुपए होती है, जबकि पेट्रोल-डीजल पर 5 से 10 किलोमीटर तक प्रति किलोमीटर खर्च होता है. इस तरह हर महीने अच्छी खासी बचत होती है.
इलेक्ट्रिक वाहन सबसे महंगे
3 / 5फायदों के साथ-साथ इलेक्ट्रिक वाहन के नुकसान भी हैं. पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की अपेक्षा इलेक्ट्रिक वाहन सबसे महंगे होते हैं. पेट्रोल कार जहां 3 से 5 लाख के बीच शुरू होती है. डीजल कार 4 से 6 लाख के बीच आ आती है. सीएनजी जहां 5 से 8 लाख रुपए में आती है. वहीं, EV के लिए 10-12 लाख रुपए लगते हैं.
इलेक्ट्रिक वाहन से जुड़ी चुनौतियां
4 / 5इलेक्ट्रिक वाहन से जुड़ी कुछ चुनौतियां है, जिन्हें लेकर लोगों के मन में काफी सवाल रहते हैं. जैसे बैटरी कितनी देर चलेगी? बैटरी खराब हुई तो कितने में बदली जाएगी. जहां गंतव्य पर जा रहे हैं, वहां चार्जिंग के कितने ऑप्शन मिलेंगे. रिसेल को लेकर भी बाजार तैयार नहीं हैं, जिससे इसकी मार्केट वेल्यू पता नहीं चलती.
इलेक्ट्रिक वाहन किसके लिए बेहतर
5 / 5लोकल परिवहन के तौर पर इलेक्ट्रिक वाहन को बेहतर माना जा सकता है, लेकिन लंबी दूरी की यात्रा के लिए अभी भी पेट्रोल वाहन बेहतर है. घर में चार्जिंग की सुविधा भी इलेक्ट्रिक वाहन को बेहतर विकल्प बनाती है. 30 से 70 किलोमीटर के दायरे में रोजाना सफर करने वालों के लिए भी इलेक्ट्रिक वाहन बेहतर हो सकते हैं.



















