High Heels Ban: इस देश में हाई हील पहनी तो लगेगा भारी जुर्माना, वजह सुनकर चौंक जाएंगे

High Heels Ban: सुनने में यह अजीब लगता है कि सिर्फ जूते पहनने की वजह से भी आप पर भारी जुर्माना लग सकता है? क्या आपने कभी सोचा है आखिर हाई हील से किसी को क्या परेशानी हो सकती है? लेकिन इसके पीछे एक दिलचस्प वजह छिपी है, जो हजारों साल पुराने इतिहास से जुड़ी हुई है.

HIGH HEELS.jpg
1 / 5

High Heels Ban: दुनिया में ऐसी भी जगह है, जहां हाई हील के जूते-चप्पल पहनकर जाना अपराध माना जाता है. यहां अगर आप स्टाइलिश हाई हील पहनकर पहुंच गए तो मुश्किल में पड़ सकते हैं. इतना ही नहीं, नियम तोड़ने पर करीब 900 यूरो यानी 90 हजार रुपये तक का जुर्माना भी लगाया जा सकता है. अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसे नियम कहां लागू हो सकते हैं. दरअसल, यह नियम यूरोपीय देश ग्रीस में लागू है. हालांकि पूरे देश में नहीं, बल्कि कुछ खास ऐतिहासिक और पुरातात्विक स्थलों पर हाई हील पहनकर जाने की अनुमति नहीं है.

विज्ञापन

क्यों बनाए गए हैं यह नियम?

क्यों बनाए गए हैं यह नियम?2 / 5

ग्रीस दुनिया की सबसे प्राचीन सभ्यताओं में से एक का केंद्र रहा है. यहां मौजूद कई ऐतिहासिक इमारतें, थिएटर और स्मारक हजारों साल पुराने हैं. हर साल लाखों पर्यटक इन्हें देखने पहुंचते हैं. ऐसे में सरकार इन धरोहरों को बचाने के लिए बेहद सख्त नियम लागू करती है. ग्रीस के अधिकारियों का मानना है कि स्टिलेटो जैसी नुकीली हाई हील प्राचीन संगमरमर और पत्थरों को नुकसान पहुंचा सकती है.

विज्ञापन

साल 2009 में लगाया प्रतिबंध

साल 2009 में लगाया प्रतिबंध3 / 5

इन जूतों का पूरा दबाव बहुत छोटे हिस्से पर पड़ता है, जिससे ऐतिहासिक सतह पर दरारें या घिसाव हो सकता है.इसी खतरे को देखते हुए साल 2009 में सरकार ने कुछ प्रमुख पुरातात्विक स्थलों पर हाई हील पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया था. एथेंस का विश्व प्रसिद्ध एक्रोपोलिस, ओडियन ऑफ हेरोडेस एटिकस इस नियम के दायरे में आते हैं. यहां आने वाले पर्यटकों को फ्लैट जूते, स्पोर्ट्स शूज या आरामदायक सैंडल पहनने की सलाह दी जाती है.

एक कंकड़ तक उठाना मना

एक कंकड़ तक उठाना मना4 / 5

दिलचस्प बात यह है कि ग्रीस सिर्फ हाई हील को लेकर ही सख्त नहीं है. वहां ऐतिहासिक स्थलों से कंकड़-पत्थर या कोई छोटा अवशेष उठाकर ले जाना भी नियमों के खिलाफ माना जाता है. सरकार का तर्क है कि अगर हर साल आने वाले लाखों पर्यटक यादगार के तौर पर एक-एक पत्थर भी साथ ले जाएं, तो धीरे-धीरे इन धरोहरों को नुकसान पहुंच सकता है.

विज्ञापन

नियम सख्ती से होते हैं लागू

नियम सख्ती से होते हैं लागू 5 / 5

यही वजह है कि ग्रीस अपनी सांस्कृतिक विरासत को बचाने के लिए ऐसे नियमों को सख्ती से लागू करता है. इसलिए अगर आप ग्रीस घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो सिर्फ होटल और टिकट की तैयारी ही नहीं, वहां के नियमों की जानकारी भी पहले से जुटा लें. वरना आपकी हाई हील की एक छोटी सी गलती छुट्टियों को महंगा बना सकती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन