300 यूनिट तक मुफ्त बिजली, 78 हजार की सब्सिडी, क्या है सरकार की योजना?

300 यूनिट तक मुफ्त बिजली! इस सरकारी योजना से जुड़ने के बाद 78 हजार की सब्सिडी भी आपके खाते में आएगी. जानें केंद्र सरकार की ‘पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना’के बारे में, जिसका मकसद है कि लोग अपनी छत पर सोलर पैनल लगाकर खुद बिजली बनाएं और महंगे बिजली बिल से छुटकारा पाएं.

what is pm surya ghar free electricity scheme
1 / 7

पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना में सरकार सोलर पैनल की क्षमता (kW) के हिसाब से सब्सिडी देती है. 1 किलोवाट सिस्टम पर लगभग 30,000 रुपये की सब्सिडी, जबकि 2 किलोवाट सिस्टम पर लगभग 60,000 रुपये की सब्सिडी और 3 किलोवाट या उससे ज्यादा क्षमता होने पर अधिकतम 78,000 रुपये तक की सब्सिडी मिलती है. पैसा सीधे आपके बैंक खाते में या लोन अकाउंट में एडजस्ट हो जाता है. इससे आपको जेब से कम पैसा खर्च करना पड़ता है.

विज्ञापन

क्या है पीएम सूर्य घर योजना?

क्या है पीएम सूर्य घर योजना?2 / 7

यह एक सरकारी योजना है जिसके तहत लोगों को अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए आर्थिक मदद दी जाती है. यानी सरकार खुद पैसे देकर आपकी मदद करती है ताकि आप सोलर सिस्टम लगवा सकें. इस योजना का सबसे बड़ा फायदा यह है कि एक बार सोलर पैनल लग जाने के बाद आपको सालों तक लगभग फ्री बिजली मिलती रहती है. अगर आपको जानकारी चाहिए, तो आप टोल-फ्री नंबर 15555 पर संपर्क कर सकते हैं.

विज्ञापन

यहां जरूरी शर्तें और दस्तावेज

यहां जरूरी शर्तें और दस्तावेज3 / 7

आपकी उम्र 21 साल या उससे ज्यादा हो आपके नाम पर बिजली कनेक्शन हो आपके पास अपनी छत हो CIBIL स्कोर 680 या उससे ज्यादा हो

इन डॉक्यूमेंट की होगी जरूरत

इन डॉक्यूमेंट की होगी जरूरत4 / 7

आधार कार्ड मोबाइल नंबर बिजली का बिल सोलर वेंडर का कोटेशन

विज्ञापन

कैसे काम करता सोलर सिस्टम?

कैसे काम करता सोलर सिस्टम? 5 / 7

सोलर सिस्टम में पैनल सूरज की रोशनी को सीधे बिजली में बदलते हैं, जिसे DC करंट कहा जाता है. इन्वर्टर इस DC को AC में बदलता है, जिससे घर के उपकरण चल सकें. दिन में बनी बिजली तुरंत इस्तेमाल होती है और अतिरिक्त बिजली ग्रिड में भेज दी जाती है. रात में आप ग्रिड से बिजली ले सकते हैं. इस तरह सोलर सिस्टम आपको 24 घंटे बिजली की सुविधा देता है और बिजली बिल भी कम करता है.

खर्च और सब्सिडी की जानकारी

खर्च और सब्सिडी की जानकारी6 / 7

अगर आप 3 किलोवाट का सोलर सिस्टम लगाते हैं, तो इसकी कुल लागत करीब 1.5 लाख से 2 लाख रुपये तक होती है. सरकार इस पर करीब 78,000 रुपये तक की सब्सिडी देती है, जिससे आपकी जेब पर बोझ कम होता है. बाकी राशि आप आसान किस्तों या लोन के जरिए चुका सकते हैं. यह निवेश लंबे समय में फायदेमंद साबित होता है, क्योंकि बिजली का बिल काफी घट जाता है.

विज्ञापन

ऐसे करें योजना के लिए आवेदन

ऐसे करें योजना के लिए आवेदन7 / 7

आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और OTP से सत्यापित करें. इसके बाद अपना नाम, राज्य, जिला और अन्य जरूरी जानकारी भरें. ईमेल आईडी डालकर उसे भी OTP से वेरिफाई करें और प्रोफाइल सेव करें. इसके बाद आप सोलर रूफटॉप योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं और आगे के स्टेप्स पूरे कर सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन