Kitchen Vastu Tips: किचन में इन चीजों को रखने से हो सकते हैं कंगाल, बीमारियां भी नहीं छोड़ेंगी पीछा

Kitchen Vastu Tips: वास्तु शास्त्र एक प्राचीन व भारतीय विज्ञान है, जिसमें घर, मंदिर, ऑफिस और हॉस्टल आदि इमारतों के निर्माण की सही दिशा, स्थान व संबंधित वस्तुओं के बारे में बताया गया है. इसमें घर की किचन में रखी जाने वाली उन चीजों के बारे में भी बताया है, जिनका नकारात्मक प्रभाव घर के हर सदस्य के जीवन पर पड़ता है. चलिए जानते हैं वास्तु नियम के अनुसार किचन में कौन-कौन सी चीजें नहीं रखनी चाहिए.

Kitchen Vastu Tips
1 / 6

किचन को घर का अहम हिस्सा माना जाता है, जहां मौजूद कुछ चीजें आपके अच्छे-खासे जीवन को बर्बाद कर सकती हैं. दरअसल, वास्तु शास्त्र में किचन से जुड़े कई नियमों के बारे में बताया गया है, जिन्हें अनदेखा करना शुभ नहीं होता है. आज हम आपको किचन में रखी जाने वाली उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका नकारात्मक प्रभाव घर के एक सदस्य के जीवन पर नहीं, बल्कि सभी लोगों की आर्थिक स्थिति, मानसिक स्थिति, हेल्थ और लव लाइफ आदि पर पड़ता है. (Image Credit- Meta AI)

विज्ञापन

बर्तन

बर्तन2 / 6

वास्तु शास्त्र के अनुसार, टूटे, जंग या जले हुए बर्तन किचन में नहीं रखने चाहिए. इसका न सिर्फ आपकी आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा, बल्कि आएदिन घर में लड़ाई-झगड़े भी होते रहेंगे. (Image Credit- Meta AI)

विज्ञापन

तेल

तेल3 / 6

जो लोग किचन में पुराना व खराब तेल रखते हैं, वो हमेशा परेशान रहते हैं. इसके अलावा एक ही तेल को बार-बार इस्तेमाल करने से सेहत और आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है. (Image Credit Freepik)

साफ-सफाई का सामान

साफ-सफाई का सामान 4 / 6

वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन में कभी भी झाड़ू, पोछा, गंदा कपड़ा और कचरे की पॉलिथीन नहीं रखनी चाहिए. इससे माता अन्नपूर्णा और मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं, जिसके कारण न सिर्फ आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, बल्कि परिवार में अन्न की कमी भी हो सकती है. (Image Credit Freepik)

विज्ञापन

अनाज

अनाज5 / 6

जिस घर में एक्सपायर अनाज रखा रहता है, वहां पर कभी भी सकारात्मक ऊर्जा का संचार नहीं होता है. साथ ही घर वालों की मानसिक स्थिति और शारीरिक स्वास्थ्य प्रभावित होता है. (Image Credit Freepik)

किचन में और क्या न रखें?

किचन में और क्या न रखें?6 / 6

प्राचीन विज्ञान वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि किचन में खराब मसाले, दवाई, सामान का बिल, दवाई के पर्चे, डस्टबिन, सूखे पौधे, पर्स, रद्दी, शीशा और देवी-देवताओं की मूर्ति व तस्वीर रखना अशुभ होता है. (Image Credit- Meta AI) (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी वास्तु शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन