Shani Gochar 2026: शनि नक्षत्र गोचर से मकर, मिथुन समेत 5 राशियों के बनेंगे काम, 9 अक्टूबर से मिलेगा बंपर लाभ
Shani Gochar 2026: न्यायाधीश और कर्मफल दाता शनि ग्रह नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं. शनि नक्षत्र गोचर के प्रभाव से कई राशियों को शुभ परिणाम मिलेंगे. बता दें कि, शनि अपने ही स्वामित्व वाले नक्षत्र में प्रवेश करेंगे.

Shani Nakshatra Parivartan 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, शनि ग्रह 9 अक्टूबर 2026 दिन शुक्रवार को शाम 7 बजकर 28 मिनट पर रेवती नक्षत्र से उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. यह कई राशियों के लिए लकी रहेगा. अटके हुए काम पूरे होंगे. आय के नए साधन बन सकते हैं.
शनि नक्षत्र गोचर राशिफल
2 / 7शनि 8 फरवरी 2027 तक उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में रहेंगे. इसके बाद रेवती नक्षत्र में गोचर कर जाएंगे. शनि ग्रह का स्वनक्षत्र उत्तर भाद्रपद में होना वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला और मकर राशि को लाभ होगा.
वृषभ राशि
3 / 7वृषभ राशि के लोगों के संबंधों में सुधार होगा. आर्थिक तौर पर आपके लिए समय अच्छा रहेगा. काम में सफलता मिलेगी. वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा. नौकरी और कारोबार में तरक्की के अवसर बनेंगे.
मिथुन राशि
4 / 7मिथुन राशि के लोग करियर में तरक्की कर सकेंगे. आप लोगों का तनाव कम होगा. आर्थिक रूप से फायदा हो सकता है. मेहनत का फल मिलेगी. आपके काम की तारीफ होगी. धन कमाने के नए अवसर मिल सकते हैं.
कन्या राशि
5 / 7कन्या राशि वालों के अटके हुए काम पूरे होंगे. काम में आ रही बाधाएं दूर होंगी. मानसिक तनाव दूर होगा और भाग्य का साथ मिलेगा. आप लोगों को धनलाभ हो सकता है.
तुला राशि
6 / 7तुला राशि के व्यापारियों के लिए समय अच्छा रहेगा. काम में सफलता के योग बनेंगे. मेहनत का फल मिलेगा. करियर में आगे बढ़ेंगे. अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है.
मकर राशि
7 / 7शनि का स्वनक्षत्र में प्रवेश करना मकर राशि के लिए अच्छा साबित होगा. आप लोगों को नौकरी में सफलता मिलेगी. प्रमोशन के योग बन सकते हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.