Numerology: क्या है पंजाबी सिंगर-रैपर AP Dhillon का मूलांक? राजाओं जैसी जिंदगी जीते हैं ये लोग

AP Dhillon Mulank: वैदिक अंक ज्योतिष शास्त्र एक प्राचीन विद्या है, जिसमें अंकों के आधार पर व्यक्ति के भविष्य से जुड़े राज खोले जाते हैं. यहां तक कि व्यक्ति के स्वभाव, करियर, लव लाइफ और हेल्थ से जुड़ी मुख्य बातों के बारे में भी पता चल सकता है. आज हम आपको पंजाबी सिंगर-रैपर AP Dhillon के मूलांक और उससे जुड़ी मुख्य बातों के बारे में बताने जा रहे हैं.

AP dhillon
1 / 6

आज के समय में एपी ढिल्लों को किसी भी व्यक्ति की पहचान की जरूरत नहीं है. एपी ढिल्लों एक प्रसिद्ध इंडो-कैनेडियन गायक, रैपर और संगीत निर्माता हैं, जो मुख्यतौर पर अपने ब्राउन मुंडे, माझैल, इन्सेन और विथ यू आदि गानों के लिए जाने जाते हैं. सिंगर एपी का जन्म 10 जनवरी 1993 को हुआ है, जिसका वैदिक अंक ज्योतिष शास्त्र में खास मतलब निकलता है. चलिए विस्तार से जानते हैं एपी ढिल्लों के मूलांक और उससे जुड़ी मुख्य बातों के बारे में. (Credit- News24 Graphics)

विज्ञापन

एपी ढिल्लों का मूलांक

एपी ढिल्लों का मूलांक2 / 6

अंक ज्योतिष शास्त्र की मानें तो किसी भी महीने की 10, 19 और 28 तारीख पर जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है. पंजाबी सिंगर-रैपर AP Dhillon का जन्म 10 जनवरी 1993 को हुआ है. ऐसे में उनका मूलांक भी 1 ही है. (Credit- Social Media)

विज्ञापन

मूलांक 1 का स्वामी ग्रह

मूलांक 1 का स्वामी ग्रह3 / 6

मूलांक 1 वालों का स्वामी और कोई नहीं बल्कि, ग्रहों के राजा सूर्य हैं. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य यानी सूर्य देव को आत्मा, मान-सम्मान, अधिकार, सरकारी नौकरी और स्वास्थ्य आदि का ग्रह माना गया है. माना जाता है कि मूलांक 1 वालों की सफलता के पीछे उनकी कुंडली में सूर्य ग्रह की स्थिति का खास महत्व होता है. (Credit- Pinterest)

मूलांक 1 वालों की क्वालिटी

मूलांक 1 वालों की क्वालिटी4 / 6

बता दें कि मूलांक 1 के लोग सूर्य ग्रह से प्रभावित होते हैं, जिसके कारण इनके अंदर लीडरशिप क्वालिटी होती है. साथ ही ये आत्मविश्वासी, स्वतंत्र सोच वाले और स्वाभिमानी होते हैं. इन लोगों के अंदर कुछ बड़ा करने की इच्छा होती है. इसके अलावा ये अपने शानदार फैशन सेंस और स्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं. देखा जाता है कि मूलांक 1 के ज्यादतर लोग एक समय के बाद राजाओं जैसी जिंदगी जीते हैं. (Credit- Freepik)

विज्ञापन

30 से 33 उम्र के बीच मिलती है बड़ी कामयाबी

30 से 33 उम्र के बीच मिलती है बड़ी कामयाबी5 / 6

अंक ज्योतिष गणना के अनुसार, मूलांक के लोग आमतौर पर 30 से 35 उम्र के बाद अपने करियर में स्थिरता, अपार सफलता और नेम-फेम प्राप्त करते हैं. बता दें कि एपी ढिल्लों अभी 33 साल के हैं. उन्होंने साल 2019 में अपने म्यूजिक करियर की शुरुआत की थी, जिसके एक साल बाद 2020 में 'ब्राउन मुंडे' गाने से उन्हें एक नई पहचान मिली. हालांकि, 30 से 33 उम्र के बीच उन्हें एक प्रसिद्ध ग्लोबल पंजाबी सिंगर के रूप में भी पहचान मिली. (Credit- Social Media)

मूलांक 1 वालों का स्वभाव

मूलांक 1 वालों का स्वभाव6 / 6

ग्रह सूर्य द्वारा शासित होने के कारण मूलांक 1 के लोग प्यार में गंभीर, वफादार और अपने पार्टनर के प्रति समर्पित होते हैं. ये लोग बीच रास्ते में अपने पार्टनर का साथ नहीं छोड़ते हैं, बल्कि अंत तक उनका साथ निभाते हैं. (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.) (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन