Kal Ka Mausam June 9: 15 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जानिए कहां कैसा रहेगा मौसम?
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 9 जून को देश के कई हिस्सों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम बिगड़ सकता है. कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 70 से 90 किमी प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना है.

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?
2 / 7दिल्ली और आसपास के इलाकों में बादल छाए रहने, गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है. इससे गर्मी से राहत मिल सकती है, लेकिन तेज हवाओं के कारण पेड़ गिरने और यातायात प्रभावित होने का खतरा भी रहेगा.
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना
3 / 7उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है. मेरठ, मुजफ्फर नगर, गाजियाबाद मोरादाबाद, आगरा, मथुरा, कानपुर, आजमगढ़, पीलीभीत वाराणसी, गोरखपुर और प्रयागराज में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है.
बिहार में तेज हवाओं के साथ बारिश
4 / 7बिहार के कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है. गया, जहानाबाद, पटना, गोपालगंज, बक्सर, भोजपुर, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, खगड़िया और भागलपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है. लोगों को खराब मौसम के दौरान घरों में सुरक्षित रहने की सलाह दी गई है.
राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी असर
5 / 7राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में भी मौसम करवट ले सकता है. राजस्थान के जयपुर, सवाई माधोपुर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, बीकानेर, अजमेर, सीकर, पाली और उदयपुर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं मध्य प्रदेश के इंदौर, भोपाल, धार, विदिशा, कटनी, होशंगाबाद, मुरैना, श्योपुर, उज्जैन, मंदसौर, अशोक नगर, नीमच, आगर-मालवा और विदिशा में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है.
पूर्वोत्तर राज्यों में जारी रहेगा बारिश का दौर
6 / 7असम, मेघालय और बाकी पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश हो सकती है. असम के गुवाहाटी, लखीमपुर, कोकराझार, माजुली, धुबरी, बाजाली, बारपेटा, डिमा हासाओ, होजाई और जोरहाट में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है. लगातार बारिश की वजह से कुछ इलाकों में जलभराव और भूस्खलन जैसी समस्याएं भी पैदा हो सकती हैं.
दक्षिण भारत में कैसा रहेगा मौसम?
7 / 7केरल के तिरुवनंतपुरम, वायनाड, त्रिशूर, कोट्टायम, एर्नाकुलम, इडुक्की, कन्नूर और मल्लपुरम में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है. वहीं तमिलनाडु के चेन्नई, कन्याकुमारी, धर्मपुरी, नागपट्टिनम, ईरोड, नागपट्टिनम और धर्मपुरी में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है. (All Photos Credit: Social Media)



















