दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे से NCR को जोड़ेगा तिगांव बाईपास, सफर होगा आसान, ट्रैफिक से मिलेगी राहत

दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे से नोएडा को जोड़ने के लिए फरीदाबाद के तिगांव इलाके में नया बाईपास बनाया जाएगा. इस सड़क के बनने से फरीदाबाद और नोएडा के बीच सीधी और तेज कनेक्टिविटी मिलेगी. रोजाना सफर करने वाले लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी और समय की बचत होगी.

Delhi Mumbai Expressway
1 / 7
Credit: Social Media

विज्ञापन

2 / 7

फरीदाबाद के तिगांव इलाके में नया बाईपास बनाकर दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे को नोएडा से जोड़ा जाएगा. इस सड़क के बनने से लोगों को दिल्ली के अंदर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. फरीदाबाद से नोएडा का सफर आसान और कम समय में पूरा होगा.

विज्ञापन

3 / 7

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़ने के बाद नोएडा, फरीदाबाद और आसपास के इलाकों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. रोजाना ऑफिस जाने वालों को खास फायदा होगा.

4 / 7

ये फोटो यमुना नदी पर बने मंझावली पुल के पास का है. ये पुल पहले से तैयार है और हरियाणा को उत्तर प्रदेश से जोड़ता है. तिगांव बाईपास इसी पुल के जरिए नोएडा की ओर जाएगा, जिससे सड़क कनेक्टिविटी और मजबूत होगी.

विज्ञापन

5 / 7

तिगांव बाईपास बनने के बाद आसपास के इलाकों में विकास की रफ्तार तेज होगी. जमीन की कीमत बढ़ने और नए रोजगार के मौके बनने की उम्मीद है.

6 / 7

अभी लोगों को काफी ट्रैफिक का सामना करना पड़ता है. फरीदाबाद से नोएडा जाने में काफी समय लगता है. तिगांव बाईपास बनने के बाद ट्रैफिक जाम की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी.

विज्ञापन

7 / 7

आने वाले समय में बाईपास और एक्सप्रेसवे मिलकर बेहतर सड़क नेटवर्क बनाएंगे. इससे दिल्ली-एनसीआर में यात्रा और व्यापार दोनों को बढ़ावा मिलेगा. (All Photos Credit: Social Media)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन