अग्निवीर भर्ती में फिर बड़ा बदलाव, 10 मार्च तक कर सकेंगे ऑनलाइन अप्लाई, यहां जानें नया नियम

IAF Agniveer Vayu Age limit: भारतीय वायुसेना में भर्ती के इच्छुक युवाओं के लिए खुशखबरी है। इंडियन आर्मी के बाद इंडियन एयरफोर्स ने भी भर्ती के लिए उम्र सीमा बढ़ा दी है। यह नया नियम चल रही अग्निवीर वायु भर्ती 2026 में भी लागू होगा, जिसे लिए रिक्रूटमेंट पोर्टल को फिर से खोला जाएगा।

Indian Airforce Recruitment
1 / 7

विज्ञापन

2 / 7

नए नियम के अनुसार, अग्निवीर वायु भर्ती 2026 के लिए आयु सीमा एक साल बढ़ाई गई है, यानी अब साढ़े 17 से 22 वर्ष तक के नौजवान भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे, जबकि पहले साढ़े 17 से 21 साल के युवा आवेदन कर सकते हैं, लेकिन अब 22 साल की उम्र के युवक भी अप्लाई कर पाएंगे।

विज्ञापन

3 / 7

आयु सीमा का नया नियम लागू होने के बाद ओवरएज होने के चलते आवेदन करने से चूके युवाओं को बड़ी राहत मिलेगी। क्योंकि नए नियम के बाद भर्ती के लिए आवेदन की विंडो भी एक बार फिर से खोली जा रही है। अब इच्छुक आवेदक 3 मार्च 2026 से 10 मार्च 2026 के बीच भी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

4 / 7

भारतीय वायुसेना ने iafrecruitment.edcil.co.in/agniveervayu को फिर से खोलने का फैसला किया है। पहले भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 8 फरवरी 2026 थी, लेकिन अब भारतीय युवक अग्निवीर वायु भर्ती 2026 के लिए 10 मार्च तक आवेदन पोर्टल पर सबमित कर सकेंगे।

विज्ञापन

5 / 7

बता दें कि अग्निवीर वायु भर्ती 2026 के लिए आवेदक की अधिकतम आयु 22 वर्ष होनी चाहिए और उसका जन्म 1 जनवरी 2005 से 1 जुलाई 2009 के बीच होना चाहिए। अप्लाई करते समय उम्र 22 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 12वीं होनी अनिवार्य है।

6 / 7

भर्ती के लिए आवेदन की फीस सभी श्रेणियों के लिए 550 रुपये होगी और फीस का भुगतान ऑनलाइन किया जाएगा। भर्ती के तहहत सबसे पहले ऑनलाइन रिटन एग्जाम होगा। गलत जवाब के लिए नेगेटिव मार्किंग होगी। रिटन एग्जाम में पास होने वाले कैंडिडेट्स को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।

विज्ञापन

7 / 7

भर्ती के फिजिकल टेस्ट देने वाले युवाओं को 1.6 किलोमीटर की दौड़ 7 मिनट में और महिलाओं को 8 मिनट में पूरी करनी होगी। पुश-अप्स, सिट-अप्स और स्क्वाट्स भी करने होंगे। फिजिकल टेस्ट क्लीयर करने वाले कैंडिडेट्स का मेडिकल होने के बाद डॉक्यूमेंट चेकिंग होगी और फिर मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन