Cylinder Booking Rules: गैस सिलेंडर की डिलीवरी का बड़ा नियम, एजेंट जबरन पैसे मांगे तो क्या करें यहां जानें

देशभर में आजकल गैस सिलेंडर, सिलेंडरों की डिलीवरी, सिलेंडरों की बुकिंग खूब चर्चा में है। होर्मुज स्ट्रेट ब्लॉक होने से कच्चे तेल के कारण कुकिंग गैस का संकट गहराया तो देश में सिलेंडरों की बुकिंग और डिलीवरी के नियम बदले। आइए सिलेंडरों की बुकिंग और डिलीवरी से जुड़े एक नियम के बारे में जानते हैं...

Cylinder Subsidy Rules
1 / 6

अकसर लोग शिकायत करते हैं कि गैस सिलेंडर की डिलीवरी देने आया लड़का पैसे मांगता है। अगर उसे सिलेंडर सीढ़ियों में चढ़ा कर ऊपर आकर डिलीवर करने को कहा जाता है तो वह पैसे मांगने लगता है। नहीं देने पर वह सिलेंडर नीचे ही छोड़कर चला जाता है। ऐसे में क्या डिलीवरी एजेंट को पैसे देने का नियम है?

विज्ञापन

सिलेंडर के बिल में डिलीवरी चार्ज

सिलेंडर के बिल में डिलीवरी चार्ज2 / 6

सिलेंडर की डिलीवरी देने आए एजेंट अकसर बहसबाजी करने लगते हैं। विवाद से बचने के लिए कुछ लोग उन्होंने 10, 20 या 50 रुपये दे देते हैं, लेकिन यह लीगल नहीं है। नियम के अनुसार, डिलीवरी ब्वॉय सिलेंडर को सीढ़ियां चढ़ाकर ऊपर तक देने के पैसे नहीं मांग सकता। क्योंकि सिलेंडर के बिल में ही डिलीवरी चार्ज शामिल होते हैं।

विज्ञापन

क्या है गैस एजेंसियों का नियम?

क्या है गैस एजेंसियों का नियम?3 / 6

गैस सिलेंडर की बुकिंग पर जो बिल जारी होता हे, उसमें एजेंसी से घर तक सिलेंडर पहुंचाने का चार्ज शामिल होता है। वहीं गैस सिलेंडर को घर के अंदर रसोई तक पहुंचाना जरूरी है, बेशक घर किसी भी मंजिल पर हो। लोगों के द्वारा खुश होकर टिप दी जाए तो कोई बात नहीं, लेकिन डिलीवरी ब्वॉय का टिप मांगना गैर-कानूनी और नियमों के खिलाफ है।

जबरन पैसे मांगने पर करें शिकायत

जबरन पैसे मांगने पर करें शिकायत4 / 6

नियमों के अनुसार, अगर डिलीवरी ब्वॉय जबरन पैसे मांगे तो 1800-233-3555 पर कॉल करके शिकायत दर्ज करा सकते हैं। अपनी गैस एजेंसी के मैनेजर को फोन करके शिकायत दे सकते हैं। गैस एजेंसी में जाकर वहां रखी शिकायत पुस्तिका में अपनी शिकायत लिख सकते हैं। गैस एजेंसी की ऑफिशियल वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर ऑनलाइन कंप्लेंट सबमिट की जा सकती है।

विज्ञापन

डिलीवरी के समय ध्यान रखें ये बातें

डिलीवरी के समय ध्यान रखें ये बातें5 / 6

गैस सिलेंडर की डिलीवरी देने आए लड़के से मशीन जनरेटेड रेसिप्ट मांगें। रेसिप्ट पर लिखी रकम का ही भुगतान करें। सिलेंडर की पेमेंट करने से पहले से उसका वजन चेक करें। डिलीवरी लेने से पहले चेक करें कि सिलेंडर की सील के साथ छेड़छाड़ तो नहीं हुई है। कैश पेमेंट की बजाय ऑनलाइन पेमेंट करेंगे, ताकि डिलीवरी ब्वॉय के पास एक्स्ट्रा पैसे मांगने का विकल्प ही न बचे।

शिकायत पर क्या होती है कार्रवाई?

शिकायत पर क्या होती है कार्रवाई?6 / 6

गैस सिलेंडर की डिलीवरी देने आए लड़के के द्वारा पैसे मांगने की शिकायत सही मिलती है तो ऑयल कंपनी संबंधित गैस एजेंसी पर जुर्माना लगा सकती है। डिलीवरी ब्वॉय को चेतावनी दी जाती है। अगर वह बार-बार गलती करता है तो उसे नौकरी से निकाला जा सकता है। अगर गैस एजेंसी और कंपनी शिकायत पर एक्शन नहीं लेती तो कंज्यूमर फोरम में शिकायत देकर मुआवजा मांग सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन