Vacations Special Trains: गर्मी की छुट्टियों के लिए स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी, यहां देखें गाड़ियों का टाइम शेड्यूल

इंडियन रेलवे ने गर्मी की छुट्टियों के लिए स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी किया है। छुट्टियों में घर जाने वाले लोगों की भीड़ होने के मद्देनजर रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है, जिससे लोगों को आने-जाने में सहूलियत होगी। आइए जानते हैं कि कौन-सी ट्रेन किस समय चलेगी?

indian railway
1 / 5

ईस्टर्न रेलवे के CPI सुमित कुमार के अनुसार, अमृतसर से कोलकाता और ऋषिकेश से गोरखपुर के बीच समर स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। अमृतसर से कोलकाता वाया गोरखपुर समर स्पेशल वीकली रिजर्वेशन स्पेशल ट्रेन पंजाब के अमृतसर से 13 अप्रैल से 29 जून, 2026 तक हर सोमवार को और कोलकाता से 16 अप्रैल से 2 जुलाई, 2026 तक हर गुरुवार को चलेगी, यानी ट्रेन करीब 12 फेरे लगाएगी। इस गाड़ी में 2AC का 1, 3AC का 1, स्लीपर कैटेगरी के 10, जनरल कैटेगरी के 4 तथा SLR के 2 कोचों सहित कुल 18 कोच लगाए जाएंगे।

विज्ञापन

अमृतसर से कोलकाता पहुंचने का ट्रेन का समय

अमृतसर से कोलकाता पहुंचने का ट्रेन का समय2 / 5

ट्रेन नंबर 04624 अमृतसर-कोलकाता समर स्पेशल वीकली रिजर्वेशन स्पेशल ट्रेन 13 अप्रैल से 29 जून तक हर सोमवार को अमृतसर से रात 8 बजकर 10 मिनट पर रवाना होगी। ब्यास से 8:42 बजे, जालंधर सिटी से 9.20 बजे, फगवाड़ा से 9.40 बजे, ढंडारी कलां से 10.40 बजे रवाना होगी। अगले दिन मंगलवार को यही ट्रेन अंबाला कैंट से दोपहर 12.50 बजे, यमुनानगर जगाधरी से 1.45 बजे, सहारनपुर से 2.30 बजे, मुरादाबाद से 6.20 बजे, बरेली से 7.42 बजे, शाहजहांपुर से 8.45 बजे, सीतापुर से 11.30 बजे, गोंडा से 2.20 बजे, गोरखपुर से शाम 5.20 बजे, कप्तानगंज से 7 बजे, नरकटियागंज से 10.30 बजे, बेतिया से 11.02 बजे, सगौली से 11.20 बजे, बापूधाम मोतिहारी से 11.47 बजे रवाना होगी। यही ट्रेन तीसरे दिन बुधवार को मुजफ्फरपुर से सुबह 1.15 बजे, समस्तीपुर से 2.25 बजे, बरौनी से 3.40 बजे, किऊल से 5.35 बजे, झाझा से 7.10 बजे, जसीडीह से 7.44 बजे, मधुपुर से 8.10 बजे, चित्तरंजन से 8.50 बजे, आसनसोल से 9.45 बजे, दुर्गापुर से 10.18 बजे, बर्द्धमान से 11.28 बजे, बैण्डेल से दोपहर 12.20 बजे तथा नैहाटी से 1.25 बजे छूटकर कोलकाता दोपहर 3 बजे पहुंचेगी।

विज्ञापन

कोलकाता से अमृतसर पहुंचने का ट्रेन का समय

कोलकाता से अमृतसर पहुंचने का ट्रेन का समय3 / 5

वापसी में ट्रेन नंबर 04623 कोलकाता-अमृतसर समर स्पेशल वीकली रिजर्वेशन स्पेशल ट्रेन 16 अप्रैल से 2 जुलाई तक हर गुरुवार को कोलकाता से सुबह 5 बजे रवाना होकर नैहाटी से 5.50 बजे, बैण्डेल से 6.17 बजे, बर्द्धमान से 7.35 बजे, दुर्गापुर से 8.38 बजे, आसनसोल से 9.13 बजे, चित्तरंजन से 9.38 बजे, मधुपुर से 10.37 बजे, जसीडीह से 11.25 बजे, झाझा से दोपहर 1.45 बजे, किऊल से 3.30 बजे, बरौनी से शाम 5.20 बजे, समस्तीपुर से 6.35 बजे, मुजफ्फरपुर से रात 7.30 बजे, बापूधाम मोतिहारी से 8.55 बजे, सगौली से 9.14 बजे, बेतिया से 9.42 बजे,नरकटियागंज से 10.25 बजे रवाना होगी। यही ट्रेन दूसरे दिन कप्तानगंज से सुबह 1.15 बजे, गोरखपुर से 2.25 बजे, गोंडा से 4.10 बजे,सीतापुर से 8.35 बजे, शाहजहांपुर से 11.10 बजे, बरेली से दोपहर 12.30 बजे, मुरादाबाद से 2.10 बजे सहारनपुर से 5.55 बजे, यमुनानगर जगाधरी से 6.28 बजे, अंबाला कैंट से 7.55 बजे, ढंडारी कलां से 10.10 बजे, फगवाड़ा से 10.46 बजे, जालंधर सिटी से 11.15 बजे तथा ब्यास से 11.45 बजे छूटकर तीसरे दिन अमृतसर रात 12.40 बजे पहुंचेगी।

ऋषिकेश से गोरखपुर पहुंचने का ट्रेन का समय

ऋषिकेश से गोरखपुर पहुंचने का ट्रेन का समय4 / 5

बता दें कि ट्रेन नंबर 04316/04315 ऋषिकेश-गोरखपुर समर स्पेशल वीकली रिजर्वेशन स्पेशल ट्रेन ऋषिकेश से 21 अप्रैल से 14 जुलाई तक हर मंगलवार को और गोरखपुर से 22 अप्रैल से 15 जुलाई तक हर बुधवार को 13 फेरे लगाएगी। वहीं ऋषिकेश से ट्रेन दोपहर 3.20 बजे रवाना होकर हरिद्वार से शाम 4.15 बजे, मुरादाबाद से रात 7.25 बजे, बरेली से 8.49 बजे, शाहजहांपुर से 10.05 बजे रवाना होगी। दूसरे दिन सीतापुर से रात 12.20 बजे, गोंडा से 3.25 बजे तथा बस्ती से 4.40 बजे छूटकर गोरखपुर सुबह 6.20 बजे पहुंचेगी।

विज्ञापन

गोरखपुर से ऋषिकेश पहुंचने का ट्रेन का समय

गोरखपुर से ऋषिकेश पहुंचने का ट्रेन का समय5 / 5

वापसी में ट्रेन नंबर 04315 गोरखपुर से सुबह 9 बजे रवाना होकर बस्ती से 10 बजे, गोंडा से 11.30 बजे, सीतापुर से दोपहर 15 बजे, शाहजहांपुर से शाम 5.20 बजे, बरेली से 6.45 बजे, मुरादाबाद से रात 9.30 बजे रवाना होगी। दूसरे दिन यही ट्रेन हरिद्वार से रात 12.15 बजे छूटकर ऋषिकेश रात 1.30 बजे पहुंचेगी। इस गाड़ी में 2AC का 1, 3AC का 1, स्लीपर कैटेगरी के 10, जनरल कैटेगरी के 4 तथा SLR के 2 कोचों सहित कुल 18 कोच लगाए जाएंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन