दिल्ली के आगे गोवा-ऋषिकेश भी होगा फेल! 5 साल में बदल जाएगी पूरी तस्वीर; क्रूज से लेकर...

दिल्ली बाहर से आने वाले लोगों के लिए एक बेहद सुंदर और जबरदस्त पर्यटन स्थल है. भले ही सर्दियों के मौसम में यहां के लोग प्रदूषण और खराब एक्यूआई के कारण परेशान क्यों ही नहीं हो जाते हैं फिर भी दिल्ली की सर्दी और दिल्ली में घूमने की जगह कई लोगों के लिए उनकी फेवरेट डेस्टिनेशन बन चुकी हैं. वहीं, अब ऐसी खबरें हैं कि आने वाले 5 सालों में दिल्ली में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. वैसे भी यहां देश के कोने-कोने में मिलने वाली चीज भी आसानी से उपलब्ध हो जाती है लेकिन अब ऐसी कहा जा रहा है किल यहां जल्द ही वाराणसी और ऋषिकेश वाला नजाजा भी देखने को मिल सकेगा. आइए आज जानते हैं कि आने वाले समय में दिल्ली में क्या-क्या बदलने वाला है.

WhatsApp Image 2026-01-22 at 9.02.28 PM
1 / 9

विज्ञापन

2 / 9

दिल्ली सिर्फ दिल्लीवासियों के लिए ही नहीं बल्कि विदेश से आने वाले लोगों के लिए भी बेहद खास शहर है. यहां पर विदेश से आने वाले लोगों के लिए ऐतिहासिक इमारतें और स्थल हैं. साथ ही विभिन्न धर्मों के दर्शनीय स्थल, देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से जुड़े मॉन्यूमेंट्स, घूमने और नाइट आउट के लिए भी कई आधुनिक और सुंदर जगहें मौजूद हैं. और अब इतना ही नहीं आने वाले कुछ सालों में दिल्ली की तस्वीर पहले से और भी बेहतर और खूबसूरत होने वाली है. यहां वाराणसी के घाटों से लेकर ऋषिकेश में मौजूद गंगा व्यू का भी नजारा देखने को मिलेगा.

विज्ञापन

3 / 9

वहीं, खबरों के अनुसार, दिल्ली में आने वाले 5 सालों में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे. कहा जा रहा है कि दिल्ली में 5 जबर्दस्त चीजें शुरू होने वाली हैं. जिससे न केवल पर्यटकों को दिल्ली में घूमने-फिरने के लिए नई चीजें मिलेंगी बल्कि अभी तक इन नजारों का लुफ्त उठाने के लिए देश के दूसरे शहरों में जाने की जरूरत नहीं होगी. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सरकार इस दिशा में तेजी से काम कर रही है. आने वाले कुछ सालों में दिल्ली में आपको वह सब मिलेगा, जिसे देखने के लिए आप गोवा, वाराणसी या ऋषिकेश जैसे शहरों में जाते हैं.

4 / 9

दिल्ली में जल्द ही क्रूज सेवा शुरू होने वाली है. दिल्ली में यमुना नदी पर फरवरी 2026 से क्रूज सेवा शुरू होने की संभावना जताई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में वजीराबाद से सोनिया विहार तक लगभग 8 किमी तक में यह क्रूज चलेगा. जानकारी के अनुसार, एक बार में इस क्रूज में 40 लोग यात्रा कर सकते हैं. यह क्रूज इको-फ्रेंडली, इलेक्ट्रिक बोट होगी जिसमें खान-पान, संगीत और मनोरंजन की सुविधा होगी, जिससे पर्यटकों को गोवा जैसा अनुभव भी मिलेगा.

विज्ञापन

5 / 9

वहीं, दूसरा प्रोजेक्ट है दिल्ली में राजघाट का बंद पड़ा पावर स्टेशन. एक बड़ा पर्यटन स्थल बनाने के लिए राज्य सरकार ने बंद पड़े राजघाट पावर स्टेशन को एक बड़े सार्वजनिक मनोरंजन केंद्र में बदलने की योजना तैयार की है. वहीं, बता दें कि इस पावर स्टेशन के टरबाइन हॉल का भी इस्तेमाल किया जाएगा. इस हॉल में खुले में होने वाले कॉन्सर्ट, मॉड्यूलर ओपन प्लाजा, कई मंजिलों वाले रूफटॉप कैफे और हर हफ्ते लगने वाले नाइट मार्केट में बदला जाएगा, जहां लोग शॉपिंग कर सकेंगे और स्थानीय कारीगर अपने सामान बेच सकेंगे.

6 / 9

राजघाट पर बनने वाला ये स्थल बिल्कुल ब्रिटेन के लंदन में बने बैटरसी जैसा दिखाई देने वाला है. टेम्स नदी के किनारे बना यह कोयला आधारित पावर स्टेशन आज सांस्कृतिक स्थल, सार्वजनिक चौक, रेस्टोरेंट, नदी किनारे वॉकवे और दफ्तर के लिए लोगों के बीच बेहद मशहूर है. अब राजघाट पर 45 एकड़ में ऐसा ही स्थल बनाया जाएगा. यहां 1 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी. रात के समय यह जगह और भी खूबसूरत लगेगी.

विज्ञापन

7 / 9

चौथे प्रोजेक्ट में दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम इलाके में छावला और कांगनहेड़ी को इको-टूरिज्म पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा है. इस जगह को भी लोगों के लिए पर्यटन स्थल के रूप में तैयार किया जा रहा है. यहां पर्यटकों के लिए कैफे, जॉगिंग ट्रैक और झोपडियां भी बनाई जा रही हैं, ताकि यहां आकर लोग न केवल रिजॉर्ट का आनंद ले सकें बल्कि यहां ठहर भी सकें.

8 / 9

दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी जल्द ही यमुना वाटिका लांच करने की तैयारी कर रही है. 450 एकड़ में फैला यह यमुना रिवर साइड अनूठा पार्क होगा, जिसमें तीन लेयर फूलों की डिजाइन होगी और तमाम तरह के फूल और करीब 8000 तरह के पेड़-पौधे भी लगाए जाएंगे. यमुना किनारे बनने वाले इस पार्क में वॉटर बॉडीज भी होंगी. यहां करीब 8-10 हजार बास के पेड़ लगाए जाएंगे और इसे बनाने का काम शुरू कर दिया गया है.

विज्ञापन

9 / 9

अगला प्रोजेक्ट दिल्ली में नया टूरिस्ट सर्किट बनाने को लेकर लांन्च किया जा रहा है. वहीं, रेखा गुप्ता सरकार शहर में नए कलर की पर्पल बसें लेकर आई है. ये बसें पर्यटकों को पूरे दिल्ली की सैर कराएंगी. इनकी सवारी करना अपने आप में आनंददायक होगा क्योंकि ये बसें दिल्ली के सभी चुनिंदा डेस्टिनेशंस पर पर्यटकों को लेकर पहुंचेंगी और लोग आराम से इन स्थलों का आनंद उठा पाएंगे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन