किस बीमारी में नाक से खून आता है? यहां जानिए नाक से खून आने का मुख्य कारण क्या है

Naak Se Khoon Aana: नाक के अंदर की छोटी नसों के फटने से या उनपर खरोंच लगने से नाक से खून निकल सकता है. वहीं, गर्मियों के मौसम में या फिर बहुत ज्यादा सर्दियों में नाक से खून निकल सकता है. नाक से खून आना (Nose Bleeding) साधारण दिक्कत में भी होता है और यह किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या का लक्षण भी हो सकता है. ऐसे में यहां जानिए बच्चों, बड़ों और बुजुर्गों की नाक से खून आने का क्या मतलब होता है और किन दिक्कतों में नाक से खून निकलने लगता है.

Naak Se Khoon Aana
1 / 7
नाक से खून आने पर कौन सी बीमारी होती है?

विज्ञापन

2 / 7

नाक से खून निकलने की सबसे बड़ी वजह है नेजल ड्राइनेस. नाक के अंदर का हिस्सा सूखने पर नाक से खून आ सकता है.

विज्ञापन

3 / 7

बच्चों की नाक से खून ड्राइनेस के कारण निकल सकता है. गर्मियों में खासतौर से बच्चों की नाक से अक्सर ही खून बहने लगता है.

4 / 7

बुजुर्गों में नाक से खून आने की वजह नेजल ड्राइनेस के अलावा अलग-अलग बीमारियों के लिए खाई जाने वाली दवाएं हो सकती हैं. अगर वे खून पतला करने की दवा खा रहे हैं तो नाक से खून आ सकता है.

विज्ञापन

5 / 7

कुछ गंभीर बीमारियां जैसे हाई ब्लड प्रेशर, ब्लड क्लोटिंग डिसोर्डर, लिवर की बीमारी, किडनी की बीमारी या फिर नेजल ट्यूमर भी नाक से खून निकलने की वजह बन सकते हैं.

6 / 7

अगर नाक से आयदिन खून निकलता है या बार-बार नाक से खून निकलता है तो ऐसे में डॉक्टर से जांच करवाना जरूरी होता है. डॉक्टर एंडोस्कोपी या सीटी स्कैन से समस्या की जड़ तक जाते हैं.

विज्ञापन

7 / 7

जिस समय नाक से खून निकल रहा हो उस समय सिर को पीछे की तरफ करके बैठने के बजाए आगे की तरफ झुकाकर रखें. पीछे की तरफ सिर किया जाए तो यह खून गले में जाकर जम सकता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन