कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से शरीर में क्या होता है? तुरंत दिखते हैं ये गंभीर लक्षण
Cholesterol Badhne Se Kya Hota Hai: हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या बहुत आम हो चुकी है, लेकिन अगर जरूरत से ज्यादा बढ़ जाए तो कई परेशानियां हो सकती हैं. इसलिए इसके लक्षणों को समय रहते पहचानना और लाइफस्टाइल में सुधार करना बहुत जरूरी है.

Cholesterol Increase Causes: आजकल ज्यादातर लोग कोलेस्ट्रॉल की समस्या के परेशान हैं. ऐसा गलत खानपान की वजह से देखने को मिलता है. लगातार बैठे और फिजिकल एक्टिविटी कम होने की वजह से ऐसा होने लगता है. हालांकि, यह एक तरह की साइलेंट समस्या है, जिसका शुरुआत में पता नहीं लग पता लेकिन एक वक्त के बाद शरीर पर असर दिखने लगता है. ऐसे में ध्यान रखने की जरूरत है कि जब ज्यादा कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है तो बॉडी किस तरह रिएक्ट करती है और ये रिएक्शन कब गंभीर रूप ले लेते हैं. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर शरीर में क्या होता है?
2 / 6कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर ब्लड फ्लो बाधित होता है और दिल तक खून सही मात्रा में नहीं पहुंच पाता. जिसकी वजह से स्ट्रोक या हार्ट अटैक आने का खतरा बढ़ जाता है. लोग बहुत कम उम्र में ही दिल की बीमारियों का शिकार हो जाते हैं.
सीने में दर्द होना
3 / 6कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से सीने में तकलीफ होने लगती है. चर्बी से दवाब पड़ता है और दिल तक खून सही से ना पहुंचने से दर्द और अटैक का खतरा बढ़ जाता है.
सांस फूलने का खतरा
4 / 6कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से आपका सांस सामान्य से ज्यादा फूलेगा. थोड़ा सा काम करने पर ही सांस फूलना भी हाई कोलेस्ट्रॉल का संकेत हो सकता है. इसलिए आप वक्त इस संकेत की पहचान कर लें.
पैरों में दर्द या झनझनाहट होना
5 / 6ऐसा गंभीर स्थिति होने पर होता है. कई बार धमनियों में ब्लॉकेज के कारण पैरों तक खून कम पहुंचता है, जिससे दर्द और झनझनाहट होती है. अगर आपके ऐसा हो रहा है तो बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें.
आंखों के आसपास पीले धब्बे होना
6 / 6इस बीमारी में आंखों के आसपास पीले धब्बे होना शुरू हो जाते हैं. यह हाई कोलेस्ट्रॉल का संकेत होता है, जिसे आपको बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.



















