करोड़ों मोबाइल यूजर्स के लिए खुशखबरी! सरकार से मिलेगा बड़ा तोहफा

मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत की खबर है. TRAI एक ऐसा नियम लाने की तैयारी में है, जिससे अब सिर्फ कॉलिंग और SMS वाले सस्ते प्लान मिल सकेंगे. अगर यह लागू हुआ, तो लाखों नहीं बल्कि करोड़ों लोगों का रिचार्ज खर्च कम हो सकता है.

trai
1 / 6
TRAI new recharge rules

देश में करोड़ों मोबाइल यूजर्स लंबे समय से एक ही परेशानी झेल रहे हैं- जिन्हें इंटरनेट डेटा की जरूरत नहीं होती, उन्हें भी महंगे डेटा वाले रिचार्ज प्लान लेने पड़ते हैं. खासकर बुजुर्गों और फीचर फोन यूजर्स के लिए यह समस्या और ज्यादा बड़ी हो जाती है. अब इस परेशानी को खत्म करने के लिए TRAI एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है, जिससे आने वाले समय में सिर्फ कॉलिंग और SMS वाले सस्ते प्लान्स मिल सकते हैं.

विज्ञापन

TRAI ने रखा नया प्रस्ताव

TRAI ने रखा नया प्रस्ताव2 / 6

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने ग्राहकों को राहत देने के लिए एक नया ड्राफ्ट प्रस्ताव पेश किया है. इसमें कंपनियों को ऐसे प्लान्स लाने के लिए कहा गया है, जिनमें केवल वॉइस कॉल और SMS की सुविधा हो. यह प्रस्ताव टेलीकॉम कंज्यूमर प्रोटेक्शन (13वां संशोधन) रेगुलेशन, 2026 के तहत लाया गया है. इसका उद्देश्य बाजार में मौजूद कमियों को दूर करना और यूजर्स को बेहतर विकल्प देना है.

विज्ञापन

पहले क्या था सिस्टम

पहले क्या था सिस्टम3 / 6

इससे पहले 2024 के नियमों के तहत कंपनियों को कम से कम एक Voice और SMS-only प्लान देना जरूरी था. लेकिन ऐसे प्लान्स बहुत कम थे, जिससे ज्यादातर यूजर्स को मजबूरी में डेटा वाले प्लान लेने पड़ते थे.

अब क्या बदलेगा

अब क्या बदलेगा4 / 6

नए प्रस्ताव के अनुसार, जितने भी डेटा वाले प्लान्स बाजार में उपलब्ध हैं, उसी वैलिडिटी के साथ कंपनियों को Voice और SMS-only प्लान्स भी देने होंगे. इससे यूजर्स के पास ज्यादा विकल्प होंगे.

विज्ञापन

कीमत में भी मिलेगा फायदा

कीमत में भी मिलेगा फायदा5 / 6

इन नए प्लान्स की कीमत डेटा प्लान्स से कम होगी, क्योंकि इनमें इंटरनेट डेटा शामिल नहीं होगा. इसका सीधा फायदा उन लोगों को मिलेगा जो सिर्फ कॉलिंग के लिए मोबाइल इस्तेमाल करते हैं. यह बदलाव खासतौर पर बुजुर्गों, फीचर फोन यूजर्स और उन लोगों के लिए फायदेमंद रहेगा, जिन्हें इंटरनेट की जरूरत नहीं होती. ऐसे यूजर्स अब सस्ते और सरल प्लान्स चुन पाएंगे.

सुझाव देने की आखिरी तारीख

सुझाव देने की आखिरी तारीख6 / 6

TRAI ने इस ड्राफ्ट को पब्लिक के लिए जारी कर दिया है. सभी संबंधित लोग 28 अप्रैल 2026 तक अपनी राय और सुझाव दे सकते हैं. अगर यह प्रस्ताव लागू हो जाता है, तो करोड़ों मोबाइल यूजर्स को राहत मिलेगी. उन्हें जरूरत के हिसाब से सस्ते प्लान्स मिलेंगे और बेवजह डेटा के लिए पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन