खुशखबरी! सिर्फ 34,900 में खरीदें iPhone 15, यहां मिल रहा तगड़ा ऑफर

अगर आप iPhone खरीदने की सोच रहे हैं तो यह सही मौका हो सकता है. ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर iPhone 15 की कीमत में बड़ा प्राइस कट देखने को मिल रहा है. इतना ही नहीं, बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर का फायदा उठाकर इसे और भी सस्ते में खरीदा जा सकता है. जानते हैं कैसे?

iphone 15 (2)
1 / 11
iphone 15 price drop

अगर आप iPhone खरीदने की सोच रहे हैं और सही मौके का इंतजार कर रहे थे, तो यह आपके लिए अच्छा समय हो सकता है. ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर iPhone 15 की कीमत में अच्छी-खासी कटौती देखने को मिल रही है. माना जा रहा है कि Apple आने वाले समय में अपनी लाइनअप में बदलाव कर सकता है, ऐसे में पुराने मॉडल्स पर डिस्काउंट ऑफर दिए जा रहे हैं. यही वजह है कि फिलहाल iPhone 15 को पहले के मुकाबले काफी कम कीमत में खरीदा जा सकता है.

विज्ञापन

iPhone खरीदने वालों के लिए अच्छा मौका

iPhone खरीदने वालों के लिए अच्छा मौका2 / 11

अगर आप लंबे समय से iPhone खरीदने की योजना बना रहे थे और किसी अच्छे ऑफर का इंतजार कर रहे थे, तो अब मौका मिल सकता है. ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर iPhone 15 को डिस्काउंट के साथ उपलब्ध कराया गया है, जिससे इसे पहले के मुकाबले कम कीमत में खरीदा जा सकता है.

विज्ञापन

Apple लाइनअप से हट सकता है iPhone

Apple लाइनअप से हट सकता है iPhone3 / 11

खबरों के मुताबिक Apple आने वाले समय में अपनी प्रोडक्ट लाइनअप में बदलाव कर सकता है. ऐसे में संभावना है कि iPhone 15 को धीरे-धीरे कंपनी की ऑफिशियल लाइनअप से हटाया जाए, इसलिए इस पर ऑफर भी देखने को मिल रहे हैं.

नई iPhone सीरीज आने के बाद कीमत में गिरावट

नई iPhone सीरीज आने के बाद कीमत में गिरावट4 / 11

Apple ने पिछले साल iPhone 17 सीरीज लॉन्च की थी. नई सीरीज के आने के बाद से पुराने मॉडल्स की कीमत में धीरे-धीरे कमी देखने को मिल रही है. यही वजह है कि iPhone 15 अब पहले से सस्ते दाम पर मिल रहा है.

विज्ञापन

फ्लिपकार्ट पर लिस्टेड कीमत

फ्लिपकार्ट पर लिस्टेड कीमत5 / 11

फ्लिपकार्ट पर iPhone 15 को करीब 59,900 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है. हालांकि इस पर ग्राहकों को अतिरिक्त छूट भी मिल रही है, जिससे इसकी प्रभावी कीमत और कम हो जाती है.

फ्लैट डिस्काउंट के बाद कम हुई कीमत

फ्लैट डिस्काउंट के बाद कम हुई कीमत6 / 11

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की तरफ से इस फोन पर लगभग 8 प्रतिशत का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है. इस ऑफर के बाद iPhone 15 की कीमत करीब 54,900 रुपये तक पहुंच जाती है.

विज्ञापन

बैंक ऑफर से अतिरिक्त बचत

बैंक ऑफर से अतिरिक्त बचत7 / 11

अगर आप इसे Flipkart Axis Bank कार्ड से खरीदते हैं तो करीब 2,745 रुपये तक की अतिरिक्त बचत कर सकते हैं. वहीं Flipkart SBI Bank कार्ड का इस्तेमाल करने पर करीब 3,933 रुपये तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल सकता है.

एक्सचेंज ऑफर से मिल सकता है बड़ा फायदा

एक्सचेंज ऑफर से मिल सकता है बड़ा फायदा8 / 11

iPhone 15 खरीदते समय आप एक्सचेंज ऑफर का फायदा भी उठा सकते हैं. अगर आप अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करते हैं तो आपको काफी अच्छी कीमत मिल सकती है.

विज्ञापन

एक्सचेंज के साथ कीमत और कम

एक्सचेंज के साथ कीमत और कम9 / 11

अगर एक्सचेंज ऑफर में आपको लगभग 20 हजार रुपये की वैल्यू मिल जाती है, तो फ्लैट डिस्काउंट के बाद यह फोन करीब 34,900 रुपये के आसपास पड़ सकता है. हालांकि एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन की स्थिति पर निर्भर करती है.

iPhone 15 के डिजाइन और डिस्प्ले फीचर्स

iPhone 15 के डिजाइन और डिस्प्ले फीचर्स10 / 11

iPhone 15 में मजबूत एल्यूमिनियम फ्रेम दिया गया है, जो इसे प्रीमियम लुक के साथ टिकाऊ भी बनाता है. इसमें 6.1 इंच की सुपर रेटिना डिस्प्ले मिलती है और यह फोन बॉक्स से बाहर iOS 17 पर चलता है. साथ ही इसे पानी और धूल से बचाने के लिए IP68 रेटिंग दी गई है.

विज्ञापन

परफॉर्मेंस और कैमरा फीचर्स

परफॉर्मेंस और कैमरा फीचर्स11 / 11

इस स्मार्टफोन में Apple का A16 Bionic चिपसेट दिया गया है, जो तेज और स्मूद परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है. इसके साथ 6GB रैम और 512GB तक की स्टोरेज मिलती है. फोटोग्राफी के लिए पीछे की तरफ 48 मेगापिक्सल और 12 मेगापिक्सल का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है, जबकि सेल्फी के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन