कौन थे जनरल हरबख्श सिंह, जिनकी जिंदगी पर बनेगी Border 3, क्या फिर सुनाई देगी सनी देओल की दहाड़?

Who was Lieutenant General Harbaksh Singh: निधि दत्ता ने फिल्म 'बॉर्डर 3' का ऑफिशियली ऐलान कर दिया है. इस फिल्म में लेफ्टिनेंट जनरल हरबख्श सिंह (वीर चक्र से सम्मानित) की कहानी दिखाई जाएगी. आइए जानते हैं कि आखिर कौन थे लेफ्टिनेंट जनरल हरबख्श सिंह?

Lieutenant General Harbaksh Singh
1 / 6
Lieutenant General Harbaksh Singh. image credit- social media

विज्ञापन

कौन थे लेफ्टिनेंट जनरल हरबख्श सिंह

कौन थे लेफ्टिनेंट जनरल हरबख्श सिंह2 / 6

लेफ्टिनेंट जनरल हरबख्श सिंह (वीर चक्र से सम्मानित) की बात करें तो वो भारतीय सेना में एक सीनियर जनरल ऑफिसर थे. वेस्टर्न कमांड के कमांडर के तौर पर, सिंह ने भारतीय सेना की कमान संभाली और 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान अहम भूमिका निभाई थी.

विज्ञापन

1999 में हुआ निधन

1999 में हुआ निधन3 / 6

युद्ध में उनकी भूमिका के लिए उन्हें साल 1966 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था. 1 अक्टूबर 1913 को जन्मे हरबख्श सिंह ने 14 नवंबर 1999 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था.

पंजाब का रक्षक

पंजाब का रक्षक4 / 6

बता दें कि हरबख्स सिंह को "पंजाब का रक्षक" माना जाता है. उन्हें पीछे हटने के आदेशों को ना मानने और जवाबी हमला शुरू करने के लिए याद किया जाता है, जिससे अमृतसर को पाकिस्तानी सेना से बचाने में मदद मिली थी.

विज्ञापन

बॉर्डर की तीसरी किश्त

बॉर्डर की तीसरी किश्त5 / 6

अब लेफ्टिनेंट जनरल हरबख्श सिंह की लाइफ को पर्दे पर दिखाया जाएगा. ये फिल्म 'बॉर्डर' की तीसरी किश्त होगी. फिल्म के बाकी दोनों पार्ट्स के भी खूब सफलता मिली, जिसके बाद अब मेकर्स फिल्म का तीसरा पार्ट बनाना चाहते हैं.

सनी देओल

सनी देओल6 / 6

वहीं, अगर कास्ट की बात करें तो उम्मीद की जा रही है कि सनी देओल तीसरी बार भी इस फिल्म का हिस्सा बनेंगे और दर्शकों का दिल जीतेंगे. हालांकि, फिल्म में कौन लीड किरदार निभाया ये अभी कंफर्म नहीं हुआ है और इसका पता समय के साथ ही लगेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन