एक-दो नहीं, इस शख्स ने जीते पूरे 26 Oscar Awards, रखने के लिए कम पड़ जाए अलमारी में जगह

Walt Disney Oscar Records: दुनिया का सबसे बड़ा अवॉर्ड ऑस्कर पाने के लिए लोग सालों सपना देखते हैं. लेकिन इस शख्स ने ये अवॉर्ड एक या दो बार नहीं बल्कि 26 बार लिया है. आइए जानते हैं.

Walt Disney Oscar records,
1 / 10
Walt Disney Oscar records,

विज्ञापन

2 / 10

हर साल सिनेमा जगह का सबसे बड़ा अवॉर्ड फंग्शन होता है. पूरी दुनिया से लोग इस अवॉर्ड से सम्मानित होने की ख्वाहिश रखते हैं. यह अवॉर्ड मिलना किसी बड़ी जीत से कम नहीं होता. ऐसे में इस शख्स ने एक-दो बार नहीं बल्कि 26 बार यह अवॉर्ड अपने नाम किया है. (Credit- Printerest)

विज्ञापन

3 / 10

ये हैं वॉल्ट डिज्नी! जी हां, मिकी माउस और डिज्नी कार्टून बनाने वाले वॉल्ट डिज्नी ने कुल 26 ऑस्कर अवॉर्ड्स जीते. इतने अवॉर्ड्स कि उनकी अलमारी में जगह कम पड़ जाती थी. कोई अभिनेता या निर्देशक नहीं, बल्कि एक एनिमेशन फिल्म बनाने वाले ने ये कमाल किया. (Credit- Printerest)

4 / 10

वॉल्ट डिज्नी का जन्म 1901 में अमेरिका में हुआ. बचपन से ही उन्हें ड्राइंग और कहानियां बनाना पसंद था. इसी राह में आगे बढ़ते हुए उन्होंने 1920 के दशक में उन्होंने अपनी कंपनी शुरू की. पहले तो कार्टून शॉर्ट फिल्में बनाईं. (Credit- Printerest)

विज्ञापन

5 / 10

फिर 1928 में मिकी माउस कैरेक्टर बनाया, जो दुनिया भर में मशहूर हो गया. लेकिन शुरुआत में संघर्ष बहुत था. कई बार कंपनी दिवालिया होने की कगार पर पहुंची. फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी. और सफलता मिली. (Credit- Printerest)

6 / 10

वॉल्ट डिज्नी को सबसे पहला ऑस्कर 1932 में मिला. ये था 'फ्लावर्स एंड ट्रीज' नाम की शॉर्ट फिल्म के लिए था. ये पहली रंगीन कार्टून फिल्म थी. (Credit- Printerest)

विज्ञापन

7 / 10

उसके बाद तो जैसे ऑस्कर की बारिश हो गई. ज्यादातर अवॉर्ड्स शॉर्ट कार्टून फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री के लिए मिले. 1939 में 'स्नो व्हाइट एंड द सेवन ड्वार्फ्स' के लिए स्पेशल ऑस्कर मिला. (Credit- Printerest)

8 / 10

वहीं एक साल तो कमाल हो गया. 1954 में उन्होंने एक ही समारोह में चार ऑस्कर जीते. कुल मिलाकर 22 कॉम्पिटिटिव ऑस्कर और 4 स्पेशल अवॉर्ड्स मिले. 59 बार नॉमिनेशन भी मिला, जो भी रिकॉर्ड बन गया. (Credit- Printerest)

विज्ञापन

9 / 10

वॉल्ट डिज्नी की मौत 1966 में हो गया था. लेकिन अवॉर्ड मिलने का सिलसिला थमा नहीं था. 1969 को फिर से 'विनी द पूह' फिल्म के लिए ऑस्कर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. आज उनकी कंपनी आज भी दुनिया की सबसे बड़ी एंटरटेनमेंट कंपनी है. (Credit- Printerest)

10 / 10

डिज्नीलैंड, मूवीज, कार्टून जैसी चीजें सब उनकी ही देन है. उन्होंने साबित किया कि सपने और मेहनत से कुछ भी possible है. इतने ऑस्कर जीतकर उन्होंने दिखाया कि एनिमेशन भी बड़ी कला है. आज भी कोई उनका रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाया है. (Credit- Printerest)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन