Oscar 2026: AR Rahman से Gulzar तक, भारत के ये 7 सितारे जीत चुके हैं ऑस्कर; देखें लिस्ट

Oscar 2026: सिनेमा जगत के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक ऑस्कर 2026 मार्च में होने जा रहा है. वहीं आज यानी 22 जनवरी को इसके नॉमिनेशन की घोषणा होने जा रही है. भारत की भी 5 फिल्में इस बार ऑस्कर में नॉमिनेटेड हैं. इनमें 'होमबाउंड', 'सिस्टर मिडनाइट', 'महावतार नरसिम्हा', 'तन्वी द ग्रेट' और 'कांतारा: चैप्टर 1' इस लिस्ट में शामिल हैं. वहीं अब तक भारत के 7 कलाकार ऐसे हैं जो इस अवॉर्ड को जीतकर देश का नाम रोशन कर चुके हैं. चलिए आपको भी बताते हैं लिस्ट में किन-किन सितारों का नाम शामिल है?

osacr 2026
1 / 8

विज्ञापन

2 / 8

साल 1983 में आई फिल्म 'गांधी' के लिए भानु अथैया को ऑस्कर अवॉर्ड मिला था. भानु अथैया ने ये अवॉर्ड बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन के लिए जीता था. इस अवॉर्ड को जीतने वाली भानु पहली भारतीय बनी थीं.

विज्ञापन

3 / 8

फिल्म डायरेक्टर सत्यजीत रे को भी ऑस्कर मिल चुका है. डायरेक्टर को 'पथेर पांचाली' के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मिला था. इसके बाद से सत्यजीत रे के फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई थी.

4 / 8

एआर रहमान को बेस्ट ओरिजनल स्कोर 'जय हो' के लिए ऑस्कर मिला था. 'स्लमडॉग मिलियनेयर' के इस गाने को ऑडियंस ने खूब पसंद किया था. वहीं इस फिल्म ने भी ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किया था.

विज्ञापन

5 / 8

गुलजार भी 'स्लमडॉग मिलियनेयर' भी 'जय हो' गाने के लिए ऑस्कर अवॉर्ड जीत चुके हैं. गुलजार को ये अवॉर्ड बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग के लिए मिला था. इस गाने के लिए गुलजार और एआर रहमान ने साथ मिलकर अवॉर्ड जीतकर देश का नाम रोशन कर दिया था.

6 / 8

रसूल पूकुट्टी भी ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं. रसूल पूकुट्टी को 'स्लमडॉग मिलियनेयर' के लिए बेस्ट साउंड मिक्सिंग का अवॉर्ड दिया गया था. गुलजार और एआर रहमान के साथ-साथ रसूल पूकुट्टी ने भी देश का नाम रोशन कर दिया था.

विज्ञापन

7 / 8

'आरआरआर' फिल्म के गाने 'नाटू-नाटू' के लिए एम.एम. कीरावानी और चंद्रबोस भी बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का ऑस्कर अवॉर्ड जीत चुके हैं. फिल्म के गाने को फैंस ने खूब पसंद किया था. आज भी ये दुनियाभर में सुपरहिट है.

8 / 8

कार्तिकी गोंसाल्वेस और गुनीत मोंगा भी ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम करा चुके हैं. कार्तिकी और गुनीत को 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' के लिए बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म का ऑस्कर अवॉर्ड मिला था. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन