JioHotstar पर छाई 72 एपिसोड्स की ये कॉमेडी सीरीज, टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में 3 महीने से किया कब्जा

JioHotstar Top Trending Series: जियोहॉटस्टार पर नई और पुरानी फिल्में-सीरीज ट्रेंड कर रही हैं. इनमें एक सीरीज ऐसी है जिसके 72 एपिसोड्स हैं और ये पिछले 3 महीनों से ट्रेंडिंग लिस्ट में बनी हुई है. इस सीरीज को ऑडियंस से खूब प्यार भी मिल रहा है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर हम किस सीरीज की बात कर रहे हैं.

resort trending on jiohotstar
1 / 6

विज्ञापन

जियोहॉटस्टार की ट्रेंडिंग सीरीज

जियोहॉटस्टार की ट्रेंडिंग सीरीज2 / 6

जियोहॉटस्टार की इस ट्रेंडिंग सीरीज का नाम 'रिजॉर्ट' है. 72 एपिसोड्स की इस सीरीज में आपको एक से बढ़कर एक मजेदार सीन्स देखने को मिलेंगे. इन्हें देखकर आपका चेहरा भी हंसी से खिल उठेगा. ये सीरीज मार्च में रिलीज हुई थी और आज भी ये सीरीज जियोहॉटस्टार पर छठे नंबर पर ट्रेंड कर रही है.

विज्ञापन

सीरीज की कहानी

सीरीज की कहानी3 / 6

इस सीरीज की कहानी वेट्री नाम के एक 12वीं फेल सर्विस बॉय के इर्द-गिर्द घूमती है. जिसे एक फेमस शेफ बनना है, लेकिन उसके नॉर्मल खाना ही बनाना आता है. कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है वैसे-वैसे वेट्री अपने सपने को पूरा करने की कोशिश में जुट जाता है. इस दौरान उसकी लाइफ में कई उतार-चढ़ाव भी आते हैं.

कहानी में ट्विस्ट एंड टर्न्स

कहानी में ट्विस्ट एंड टर्न्स4 / 6

वेट्री की लाइफ में भले ही ट्विस्ट एंड टर्न्स आएं, लेकिन ऑडियंस को इस कहानी में सिर्फ और सिर्फ कॉमेडी का ही डोज मिलेगा. वहीं हाल ही में इस सीरीज के कुछ नए एपिसोड्स रिलीज हुए हैं, जो आते ही ऑडियंस के दिलों पर छा गए हैं. सोशल मीडिया पर भी इस सीरीज की कहानी को खूब पसंद किया जा रहा है.

विज्ञापन

इन फिल्मों और सीरीज को छोड़ा पीछे

इन फिल्मों और सीरीज को छोड़ा पीछे5 / 6

'रिजॉर्ट' ने जियोहॉटस्टार की ट्रेंडिंग लिस्ट में छठे नंबर पर कब्जा किया हुआ है. वहीं इस सीरीज ने 'असुर', 'धुरंधर', '24 सीजन 2' और 'जॉली एलएलबी 3' जैसी सीरीज और फिल्मों को ट्रेंडिंग लिस्ट में पीछे छोड़ दिया है. ये ही वजह है कि फैंस इस सीरीज पर खूब प्यार लुटा रहे हैं.

सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग

सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग6 / 6

जियोहॉटस्टार की 'रिजॉर्ट' की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें विजय कुमार राजेंद्रन, अबेनेया नेथ्रुन, थलाइवासल विजय और अमर कीर्ति लीड रोल में नजर आए हैं. वहीं इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इसकी रेटिंग 7.5 है. वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए ये सीरीज परफेक्ट चॉइस है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन