1 घंटे 48 मिनट की वो फिल्म, जिसने Raja Shivaji को पछाड़ा, नई फिल्म ने आते ही नंबर 2 पर किया कब्जा

Netflix Trending Film: ओटीटी पर आने वाली फिल्मों का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है. ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्में ट्रेंड में भी बनी रहती है. आज हम आपको उस फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो ओटीटी पर आते ही टॉप 2 पर आ गई है और इसने 'राजा शिवाजी' को भी पछाड़ दिया है. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में...

Enola Holmes 3
1 / 7
Enola Holmes 3. image credit- social media

विज्ञापन

एनोला होम्स 3

एनोला होम्स 32 / 7

दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि 'एनोला होम्स 3' है. ये फिल्म 1 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है और इसने रिलीज होते ही बवाल काट दिया है.

विज्ञापन

राजा शिवाजी को पछाड़ा

राजा शिवाजी को पछाड़ा3 / 7

फिल्म 'एनोला होम्स 3' ने ना सिर्फ टॉप 5 में जगह बना ली है बल्कि ये फिल्म टॉप 3 में ट्रेंड कर रही है और इसने 'राजा शिवाजी' जैसी फिल्म को भी पछाड़ दिया है. फिल्म 'एनोला होम्स 3' दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है.

राजा शिवाजी थी दूसरे नंबर पर

राजा शिवाजी थी दूसरे नंबर पर4 / 7

दरअसल, रितेश देशमुश की फिल्म 'राजा शिवाजी' बीते दिन दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही थी, लेकिन जैसे ही फिल्म 'एनोला होम्स 3' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई, तो ये आते ही दूसरे नंबर पर आ गई और इसने 'राजा शिवाजी' को पीछे छोड़ दिया.

विज्ञापन

मिस्ट्री थ्रिलर और एडवेंचर फिल्म

मिस्ट्री थ्रिलर और एडवेंचर फिल्म5 / 7

फिल्म 'एनोला होम्स 3' की बात करें तो ये एक मिस्ट्री-थ्रिलर और एडवेंचर फिल्म है, जिसमें एनोला (मिली बॉबी ब्राउन) की शादी के दिन उसके भाई शर्लक होम्स (हेनरी कैविल) का अपहरण हो जाता है और उसे ढूंढने के लिए एनोला माल्टा (Malta) जाती है.

फिलिप बारंटिनी ने किया है निर्देशन

फिलिप बारंटिनी ने किया है निर्देशन6 / 7

बता दें कि ये फिल्म 'एनोला होम्स' (Enola Holmes) फ्रैंचाइज का तीसरा भाग है और इसे फिलिप बारंटिनी (Philip Barantini) ने निर्देशित किया है. फिल्म को लोगों का बेहद शानदार रिस्पॉन्स मिला है.

विज्ञापन

आईएमडीबी रेटिंग

आईएमडीबी रेटिंग7 / 7

फिल्म 'एनोला होम्स' की आईएमडीबी रेटिंग की अगर बात करें तो इस फिल्म को 10 में से 6.1 की रेटिंग मिली है. फिल्म को लोगों ने बेहद प्यार दिया है. देखने वाली बात होगी कि पहले नंबर पर आने के लिए फिल्म कितना समय लेती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन