आखिर कितने पढ़ें-लिखे हैं Bhooth Bangla के स्टार्स? जानें एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

Bhooth Bangla Starcast Education: अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' रिलीज हो चुकी है. फिल्म को लोगों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है. इस बीच आइए जान लेते हैं कि फिल्म की स्टारकास्ट कितनी पढ़ी लिखी है?

Bhooth Bangla Starcast
1 / 8
Bhooth Bangla Starcast. image credit- Social media

विज्ञापन

अक्षय कुमार

अक्षय कुमार2 / 8

अक्षय कुमार की बात करें तो वो 12वीं पास हैं. उन्होंने मुंबई के डॉन बॉस्को हाई स्कूल से स्कूली शिक्षा पूरी की है. साथ ही गुरु नानक खालसा कॉलेज में दाखिला लिया, लेकिन मार्शल आर्ट्स सीखने के लिए कॉलेज बीच में ही छोड़ दिया था. इसके बाद उन्होंने बैंकॉक में थाई बॉक्सिंग सीखी थी.

विज्ञापन

वामिका गब्बी

वामिका गब्बी3 / 8

फिल्म की एक्ट्रेस वामिका गब्बी ने अपनी स्कूली शिक्षा चंडीगढ़ के सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल से पूरी की है. इसके बाद उन्होंने चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज से आर्ट्स में ग्रेजुएशन की डिग्री ली थी. इसके अलावा उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ छोटी उम्र से ही एक्टिंग और रंगमंच में काम करना शुरू कर दिया था.

तब्बू

तब्बू4 / 8

अभिनेत्री तब्बू की बात करें तो उन्होंने हैदराबाद के सेंट एन हाई स्कूल से स्कूलिंग की है. इसके बाद उन्होंने मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से पढ़ाई की थी. एक्ट्रेस ने सेंट जेवियर्स कॉलेज में 2 साल पढ़ाई की थी, जिसके बाद उन्होंने फिल्मों में करियर बनाने के लिए पढ़ाई छोड़ी दी थी.

विज्ञापन

परेश रावल

परेश रावल5 / 8

परेश रावल की बात करें तो उन्होंने अपनी स्कूलिंग लायंस जुहू हाई स्कूल से की. इसके बाद उन्होंने मुंबई के नरसी मोंजी कॉलेज से आगे की पढ़ाई पूरी की थी. ग्रैजुएशन के बाद उन्होंने थिएटर की दुनिया में कदम रखा और फिर बॉलीवुड में आ गए थे.

राजपाल यादव

राजपाल यादव6 / 8

राजपाल यादव की बात करें तो उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई शाहजहांपुर से की है. 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने लखनऊ की भारतेंदु नाट्य अकादमी और दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से अभिनय में डिप्लोमा किया था.

विज्ञापन

जीशु सेनगुप्ता

जीशु सेनगुप्ता7 / 8

इसके अलावा अगर जीशु सेनगुप्ता की बात करें तो उन्होंने कोलकाता के हेरम्बा चंद्र कॉलेज से अर्थशास्त्र में डिग्री हासिल की है. एक्टर ने अपनी स्कूली शिक्षा जालेन डे स्कूल, कोलकाता से पूरी की थी.

मिथिला पालकर

मिथिला पालकर8 / 8

मिथिला पालकर ने मुंबई के मॉडर्न इंग्लिश स्कूल से स्कूलिंग की है. साथ ही एमएमके कॉलेज से मास मीडिया में ग्रैजुएशन किया हुआ है. इसके अलावा उन्होंने लॉस एंजिल्स के स्टेला एडलर स्टूडियो ऑफ एक्टिंग से एक्टिंग का कोर्स भी किया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन