UP New Minimum Wage: योगी सरकार का बड़ा फैसला, नोएडा से लेकर गाजीपुर तक बढ़ गई मजदूरी; अब हर महीने मिलेंगे इतने हजार रुपये

Good News for Workers! यूपी में न्यूनतम मजदूरी की नई दरें लागू कर दी गईं हैं। नोएडा-गाजियाबाद से लेकर लखनऊ तक, अब मजदूरों को बढ़ा हुआ वेतन मिलेगा। राज्यपाल ने नई मजदूरी पर मुहर लगा दी है। आइये जानते हैं क‍ि आपके जिले में नई मजदूरी कितनी है? पूरी लिस्ट यहां देखें

up new wages
1 / 7

उत्तर प्रदेश के श्रमिकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। नोएडा में हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद योगी सरकार ने राज्य में न्यूनतम मजदूरी (Minimum Wage) की नई दरों को लागू कर दिया है। राज्यपाल की मुहर के साथ ही इसका नोटिफिकेशन भी जारी हो गया है।

विज्ञापन

सरकार ने बढ़ाई न्यूनतम मजदूरी; राज्यपाल ने दी मंजूरी

सरकार ने बढ़ाई न्यूनतम मजदूरी; राज्यपाल ने दी मंजूरी 2 / 7

उत्तर प्रदेश सरकार ने श्रमिकों के हित में ऐतिहासिक फैसला लेते हुए नई न्यूनतम मजदूरी दरों को कानूनी मान्यता दे दी है। नोएडा में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर हुए प्रदर्शनों के बाद सरकार ने यह कदम उठाया है। नई दरें 1 अप्रैल 2026 से पूरे प्रदेश में प्रभावी हो गई हैं।

विज्ञापन

तीन श्रेणियों में बंटा उत्तर प्रदेश: आपके जिले में कितनी होगी मजदूरी?

तीन श्रेणियों में बंटा उत्तर प्रदेश: आपके जिले में कितनी होगी मजदूरी?3 / 7

सरकार ने जीवन-यापन की लागत के आधार पर प्रदेश को तीन श्रेणियों में विभाजित किया है। इसमें महंगाई भत्ते (VDA) को भी शामिल किया गया है ताकि श्रमिकों को बढ़ती कीमतों से राहत मिल सके। उद्योगों और श्रमिकों के बीच संतुलन बनाने के लिए यह बड़ा आर्थिक सुधार माना जा रहा है।

सबसे ज्यादा वेतन यहां मिलेगा

सबसे ज्यादा वेतन यहां मिलेगा4 / 7

हाई-कॉस्ट लिविंग इंडेक्स के कारण गौतमबुद्धनगर (नोएडा) और गाजियाबाद को प्रथम श्रेणी में रखा गया है: अकुशल (Unskilled): ₹13,690 अर्द्धकुशल (Semi-skilled): ₹15,059 कुशल (Skilled): ₹16,868

विज्ञापन

द्वितीय श्रेणी: नगर निगम वाले जिलों का रेट कार्ड

द्वितीय श्रेणी: नगर निगम वाले जिलों का रेट कार्ड5 / 7

लखनऊ, कानपुर, वाराणसी और आगरा जैसे नगर निगम वाले जिलों को दूसरी श्रेणी में रखा गया है। यहां की दरें इस प्रकार हैं: अकुशल: ₹13,006 अर्द्धकुशल: ₹14,306 कुशल: ₹16,025

तृतीय श्रेणी: प्रदेश के शेष जिलों में कितनी मिलेगी सैलरी?

तृतीय श्रेणी: प्रदेश के शेष जिलों में कितनी मिलेगी सैलरी?6 / 7

प्रदेश के अन्य सभी छोटे जिलों को तीसरी श्रेणी में शामिल किया गया है, जहां मजदूरी की न्यूनतम दरें इस प्रकार तय की गई हैं: अकुशल: ₹12,356 अर्द्धकुशल: ₹13,590 कुशल: ₹15,224

विज्ञापन

महंगाई भत्ता (VDA) भी शामिल: अब हर साल बढ़ेगी कमाई

महंगाई भत्ता (VDA) भी शामिल: अब हर साल बढ़ेगी कमाई7 / 7

नई नीति की खास बात यह है कि इसमें मूल वेतन के साथ परिवर्तनीय महंगाई भत्ता (VDA) जोड़ा गया है। इसका मतलब है कि जैसे-जैसे महंगाई बढ़ेगी, श्रमिकों की मजदूरी में भी उसी अनुपात में बढ़ोतरी की जाएगी। यह कदम मजदूरों के शोषण को रोकने और उनके जीवन स्तर को सुधारने में मददगार साबित होगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन