Gas Cylinder Price Today: गैस संकट के बीच जारी हुआ LPG सिलेंडर का नया भाव, चेक करें लेटेस्ट रेट

LPG Cylinder Price Today पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में जारी युद्ध और होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में जारी तनाव ने भारत में ईंधन की कीमतों को लेकर चिंता बढ़ा दी है। भारत अपनी जरूरत का 90% LPG और 40% कच्चा तेल इन्हीं देशों से आयात करता है। ऐसे में क्‍या आज एलपीजी की कीमत में कोई बदलाव हुए हैं या नहीं, जानें।

LPG Price Today.jpg
1 / 8

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बावजूद, सरकार ने घरेलू रसोई गैस (LPG) के दाम स्थिर रखे हैं, लेकिन कमर्शियल सिलेंडर महंगा हो गया है। आइए जानते हैं 7 अप्रैल 2026 को आपके शहर में LPG, CNG और PNG के ताजा रेट्स क्या हैं।

विज्ञापन

मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी चिंता

मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी चिंता2 / 8

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और होर्मुज जलडमरूमध्य (प्रमुख ऊर्जा आपूर्ति मार्ग) में रुकावट ने भारत में ईंधन की कीमतों को लेकर चिंता बढ़ा दी है। भारत अपनी जरूरत का 90% LPG और 40% कच्चा तेल इन्हीं देशों से आयात करता है। युद्ध की वजह से ग्लोबल मार्केट में तेल और गैस की लागत बढ़ रही है।

विज्ञापन

घरेलू LPG (14.2kg): दाम स्थिर, नहीं बढ़ेगी रसोई की आंच

घरेलू LPG (14.2kg): दाम स्थिर, नहीं बढ़ेगी रसोई की आंच3 / 8

बढ़ती अंतरराष्ट्रीय कीमतों के बावजूद, सरकार ने आम आदमी को राहत दी है। दिल्ली में 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत ₹913 पर स्थिर रखी गई है। तेल कंपनियां फिलहाल प्रति सिलेंडर ₹380 का घाटा (Under-recovery) सह रही हैं, ताकि उपभोक्ताओं को महंगी गैस से बचाया जा सके।

कमर्शियल LPG 19kg सिलेंडर का दाम

कमर्शियल LPG 19kg सिलेंडर का दाम4 / 8

बाहर खाना अब महंगा हो सकता है। 1 अप्रैल से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिल्ली में ₹195.50 बढ़कर ₹2,078.50 हो गई है। इसकी मुख्य वजह 'सऊदी कॉन्ट्रैक्ट प्राइस' में 44% का उछाल है, जो मार्च में $542 से बढ़कर अप्रैल में $780 प्रति टन हो गया है।

विज्ञापन

7 अप्रैल को 14.2 kg LPG सिलेंडर के रेट

7 अप्रैल को 14.2 kg LPG सिलेंडर के रेट5 / 8

शहर कीमत (₹/सिलेंडर) दिल्ली 913 कोलकाता 939 मुंबई 912.50 चेन्नई 928.50 बेंगलुरु 915.50 हैदराबाद 965

7 अप्रैल को कमर्शियल (19kg) LPG सिलेंडर के रेट

7 अप्रैल को कमर्शियल (19kg) LPG सिलेंडर के रेट6 / 8

शहर कीमत (₹/सिलेंडर) दिल्ली 2,078.50 कोलकाता 2,208 मुंबई 2,031 चेन्नई 2,246.50 बेंगलुरु 2,161 हैदराबाद 2,320

विज्ञापन

7 अप्रैल को बड़े शहरों में CNG की कीमतें

7 अप्रैल को बड़े शहरों में CNG की कीमतें7 / 8

शहर कीमत (₹/kg) दिल्ली 77.09 कोलकाता 93.50 मुंबई 80.50 चेन्नई 91.50 बेंगलुरु 88.95 हैदराबाद 97

7 अप्रैल को बड़े शहरों में PNG की कीमतें

7 अप्रैल को बड़े शहरों में PNG की कीमतें8 / 8

शहर कीमत (₹/SCM) दिल्ली 47.89 कोलकाता 50 मुंबई 50 चेन्नई 50 बेंगलुरु 52 हैदराबाद 51

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन