16 May Gold Silver Rate Fall: ग‍िरावट के बाद आज क‍ितना सस्‍ता हो गया सोना चांदी, जानें

Gold Silver Rate Today: सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में मचे बड़े उतार-चढ़ाव के बाद आज सोने चांदी का भाव क्‍या है, यहां चेक करें:

GOLD RATW.jpg
1 / 7

अमेरिका-ईरान तनाव और वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता के बीच भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में भारी उठापटक जारी है। शुक्रवार को घरेलू बाजार में दोनों कीमती धातुओं में करीब 4 फीसदी तक की बड़ी गिरावट देखी गई। डॉलर इंडेक्स की मजबूती ने सोने की चमक को थोड़ा धीमा कर दिया है। आइए, स्लाइड दर स्लाइड जानते हैं कि आज देश के प्रमुख महानगरों में 18K, 22K और 24K सोने के ताजा भाव क्या हैं।

विज्ञापन

सोने का भाव

सोने का भाव 2 / 7

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 जून की एक्सपायरी वाला सोना 1.52% यानी ₹2,478 टूटकर ₹1,59,500 के इंट्राडे लो पर पहुंच गया।

विज्ञापन

चांदी की कीमत

चांदी की कीमत3 / 7

3 जुलाई की एक्सपायरी वाली चांदी पर सबसे ज्यादा दबाव रहा। यह 4.12% (करीब ₹12,000) फिसलकर ₹2,79,102 पर आ गई।

नई दिल्ली में सोने के भाव

नई दिल्ली में सोने के भाव4 / 7

देश की राजधानी दिल्ली में आज प्रति ग्राम सोने की कीमतें कुछ इस प्रकार हैं: 24 कैरेट (शुद्ध सोना): ₹15,805 प्रति ग्राम (₹1,58,050 प्रति 10 ग्राम) 22 कैरेट (ज्वेलरी गोल्ड): ₹14,489 प्रति ग्राम (₹1,44,890 प्रति 10 ग्राम) 18 कैरेट: ₹11,857 प्रति ग्राम (₹1,18,570 प्रति 10 ग्राम)

विज्ञापन

मुंबई और कोलकाता का हाल

मुंबई और कोलकाता का हाल5 / 7

आर्थिक राजधानी मुंबई और कोलकाता के बाजारों में आज सोने के भाव बिल्कुल बराबर दर्ज किए गए हैं: 24 कैरेट: ₹15,790 प्रति ग्राम (₹1,57,900 प्रति 10 ग्राम) 22 कैरेट: ₹14,474 प्रति gram (₹1,44,740 प्रति 10 ग्राम) 18 कैरेट: ₹11,842 प्रति ग्राम (₹1,18,420 प्रति 10 ग्राम)

चेन्नई में सबसे महंगा है सोना!

चेन्नई में सबसे महंगा है सोना!6 / 7

दक्षिण भारत के प्रमुख केंद्र चेन्नई में टैक्स और स्थानीय बाजार की मांग के कारण सोने के रेट बाकी महानगरों से काफी ऊंचे चल रहे हैं: 24 कैरेट: ₹16,107 प्रति ग्राम (₹1,61,070 प्रति 10 ग्राम) 22 कैरेट: ₹14,764 प्रति ग्राम (₹1,47,640 प्रति 10 ग्राम) 18 कैरेट: ₹12,309 प्रति ग्राम (₹1,23,090 प्रति 10 grams)

विज्ञापन

क्यों आई गिरावट?

क्यों आई गिरावट?7 / 7

अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर इंडेक्स का मजबूत होना और निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली (Profit Booking) करना रहा। जानकारों का मानना है कि अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते बाजार में आगे भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा, इसलिए निवेशकों को फूंक-फूंक कर कदम रखने की जरूरत है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन