Gold Rate Today: जंग के बीच सोना कहीं महंगा कहीं सस्ता, ट्रंप की धमकी का असर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान पर तगड़े हमले की धमकी के बाद सोने के दाम में अचानक उतार चढ़ाव देखने को मिला है. बड़े ज्वेलर्स ने जहां 22 कैरेट गोल्ड का दाम बढ़ा दिए हैं, वहीं इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोएिशन लिमिटेड (IBJA) में सोना सस्ता हुआ है. जानें, क्या कहते हैं मार्केट के जानकार

Gold-Silver Price Crash.jpg
1 / 6

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को दी अंतिम डेडलाइन के चलते मिडिल ईस्ट में फैले तनाव के बीच कहीं सोना महंगा हुआ तो कहीं सोने के दाम में गिरावट नजर आई. अमेरिकी रक्षा अफसर ने Axios को दिए इंटरव्यू में बताया कि यह डेडलाइन अंतिम हो सकती है. ऐसे में सोने के भाव में आगे भी उतार चढ़ाव जारी रहेगा.

विज्ञापन

कहीं सोना महंगा तो कहीं सस्ता

कहीं सोना महंगा तो कहीं सस्ता2 / 6

इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, मौजूदा हालात को देखें तो गोल्ड के बड़े ब्रांड जैसे तनिष्क, कल्याण ज्वेलर्स, जॉयलुक्कास और मालबार गोल्ड एंड डायमंड्स के दाम मंगलवार देर शाम बढ़े हुए नजर आए, जबकि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोएिशन लिमिटेड (IBJA) में सोने के रेटों में गिरावट देखने को मिली.

विज्ञापन

सोने के दामों का पूर्वानुमान

सोने के दामों का पूर्वानुमान3 / 6

कोटक महिंद्रा एएमसी के फंड मैनेजर सतीश डोन्डापति कहते हैं कि सोने में लंबे समय के लिए निवेश फायदेमंद हो सकता है, लेकिन थोड़े समय के लिए निवेश करने वाले घाटे में रह सकते हैं. मौजूदा वैश्विक तनाव सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मांग को बढ़ावा दे रहे हैं. हालांकि, अमेरिका के मजबूत रोजगार आंकड़ों ने डॉलर को मजबूत किया है और बॉन्ड यील्ड को बढ़ाया है, जिससे आमतौर पर सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव पड़ता है.

तनिष्क और कल्याण ज्वेलर्स का क्या भाव

तनिष्क और कल्याण ज्वेलर्स का क्या भाव4 / 6

तनिष्क के 22 कैरेट सोने के आभूषणों का ताजा भाव 7 अप्रैल, 2026 तक नई दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और बेंगलुरु में 13,775 रुपये प्रति ग्राम है. 6 अप्रैल, 2026 को इसी किस्म के सोने का भाव 13,850 रुपये था. कल्याण ज्वेलर्स के अनुसार, 7 अप्रैल, 2026 तक नई दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और बेंगलुरु में 22 कैरेट सोने के आभूषणों का भाव 13,735 रुपये प्रति ग्राम है. 6 अप्रैल, 2026 को 22 कैरेट सोने का भाव 13,670 रुपये प्रति ग्राम था.

विज्ञापन

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में 22 कैरेट सोने का रेट

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में 22 कैरेट सोने का रेट5 / 6

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स के अनुसार, 7 अप्रैल, 2026 तक नई दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और बेंगलुरु में 22 कैरेट सोने के आभूषणों का नवीनतम भाव 13,735 रुपये प्रति ग्राम है. 6 अप्रैल, 2026 को 22 कैरेट सोने का भाव 13,670 रुपये प्रति ग्राम था.

जोयलुक्कास में 22 कैरेट सोने की कीमत

जोयलुक्कास में 22 कैरेट सोने की कीमत6 / 6

आज (7 अप्रैल, 2026) तक, जॉयलुक्कास के खुदरा और ऑनलाइन स्टोरों पर 22 कैरेट सोने के आभूषणों की नवीनतम कीमत नई दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और बेंगलुरु में 13,735 रुपये प्रति ग्राम है. 6 अप्रैल, 2026 को 22 कैरेट सोने की दर 13,670 रुपये प्रति ग्राम थी. नोट: सभी दरें 7 अप्रैल, 2026 को शाम 5:30 बजे (भारतीय समयानुसार) संबंधित वेबसाइटों के अनुसार अपडेट की गई हैं. दिन के दौरान दरों में बदलाव हो सकता है और ये राज्य, करों और अन्य लागू शुल्कों के आधार पर भिन्न हो सकती हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन