Gold Price Crash: सोने की कीमतों में 43000 रुपये से ज्यादा की भारी गिरावट, चेक करें रेट

सोना सस्ता हो गया! अपने रिकॉर्ड स्तर से सोना 43,000 रुपये से ज्यादा टूट गया है। 193,000 रुपये वाला सोना अब 1.49 लाख रुपये के करीब आ गया है। क्या भाव ₹1.20 लाख तक गिरेगा? शादी की खरीदारी के लिए क्या ये सही समय है? आइये जानते हैं।

Gold Price Crash.jpg
1 / 6

अगर आप घर में शादी की तैयारी कर रहे हैं या सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। पिछले कुछ हफ्तों से सोने और चांदी की कीमतों में जो आग लगी हुई थी, वह अब शांत होती दिख रही है। भारतीय सर्राफा बाजार और MCX पर सोने की कीमतों में ऐसी गिरावट आई है जिसने निवेशकों और खरीदारों दोनों को चौंका दिया है। आइए जानते हैं सोने के भाव में कितनी गिरावट आई है और क्या आपको अभी खरीदारी करनी चाहिए।

विज्ञापन

ऑल टाइम हाई से 43000 से ज्यादा सस्ता हुआ सोना

ऑल टाइम हाई से 43000 से ज्यादा सस्ता हुआ सोना2 / 6

सोने की कीमतों ने जनवरी 2026 के अंत में अपना ऑल टाइम हाई (All-Time High) बनाया था, जब 10 ग्राम सोने की कीमत ₹1,93,000 तक पहुंच गई थी।

विज्ञापन

सोने का ताजा भाव क्‍या है

सोने का ताजा भाव क्‍या है 3 / 6

MCX लो (सुबह 11.45 बजे): ₹1,49,201 प्रति 10 ग्राम। अपने उच्चतम स्तर से सोना अब तक ₹43,799 सस्ता हो चुका है। सोने में आई इस भयंकर गिरावट ने उन परिवारों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है जिनके घर में आने वाले महीनों में शादियां हैं।

क्या ₹1,20,000 तक गिरेगा सोना?

क्या ₹1,20,000 तक गिरेगा सोना?4 / 6

एक्‍सपर्ट के अनुसार, सोने की चाल इस वक्त पूरी तरह से ग्लोबल हालातों पर निर्भर है। यदि मिडिल ईस्ट (पश्चिम एशिया) में युद्ध जारी रहता है और शेयर बाजारों में बिकवाली का दबाव बना रहता है, तो सोना और टूट सकता है। ऐसी स्थिति में 24 कैरेट सोना ₹1,20,000 प्रति 10 ग्राम के स्तर तक भी जा सकता है। अगर युद्ध विराम या शांति की कोई ठोस खबर आती है, तो सोना दोबारा रफ्तार पकड़ सकता है और ₹1,70,000 के पार जा सकता है।

विज्ञापन

शादी के लिए खरीदना है, तो क्या करें?

शादी के लिए खरीदना है, तो क्या करें?5 / 6

अगर आप शादी-ब्याह के लिए गहने बनवाना चाहते हैं, तो समय का इंतजार न करें। जिस तरह की गिरावट अभी देखने को मिली है, यह खरीदारी के लिए एक बेहतरीन मौका है। कीमतों में ₹43,000 की कटौती एक बड़ा मार्जिन है, जिसका फायदा उठाया जाना चाहिए।

निवेश के लिए क्या है सलाह?

निवेश के लिए क्या है सलाह?6 / 6

अगर आपका मकसद ज्वेलरी पहनना नहीं बल्कि निवेश (Investment) करना है, तो एक्सपर्ट्स का सुझाव थोड़ा अलग है। एक साथ बड़ी रकम लगाने के बजाय SIP (सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) के जरिए निवेश करें। इससे कीमतों में होने वाले उतार-चढ़ाव का औसत (Averaging) फायदा आपको मिलेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन