8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग को लेकर गुडन्यूज, वेबसाइट पर बढ़ी आखिरी तारीख

8वें वेतन आयोग ने अपनी 18-बिंदुओं वाली प्रश्नावली के जवाब जमा करने की समय सीमा बढ़ाकर 31 मार्च, 2026 कर दी है. केंद्र सरकार के कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और यूनियनों को वेतन, पेंशन और रोजगार की शर्तों पर अपनी राय देने के लिए आमंत्रित किया गया है.

8th Pay Commission
1 / 5
Credit: News24

8वें वेतन आयोग का इंतजार कर रहे केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए गुडन्यूज है. 8वें वेतन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://8cpc.gov.in/ पर 18 बिंदुओं वाली प्रश्नावली के जवाब जमा करने की समय सीमा को 16 मार्च से बढ़ाकर 31 मार्च कर दिया गया है. समयसीमा बढ़ने से वह हितधारक भी 8वें वेतन आयोग को लेकर अपनी राय दे पाएंगे जो पहले डेट खत्म होने के कारण चूक गए थे.

विज्ञापन

वेबसाइट पर फिर से खुली विंडो

वेबसाइट पर फिर से खुली विंडो2 / 5

इकोनोमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार केंद्र सरकार के कर्मचारियों, पेंशनभोगियों, यूनियनों और अन्य हितधारकों से राय लेने के लिए 8वें CPC वेबसाइट पर विंडो फिर से खुली है, जिसकी समयसीमा बढ़ाकर 31 मार्च, 2026 कर दी है. 18 सवालों में 8वें CPC की प्रश्नावली, जिसमें वेतन, पेंशन और भत्तों में संशोधन तथा रोजगार की शर्तों जैसे मुद्दे शामिल हैं

विज्ञापन

आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध

आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध3 / 5

यह प्रश्नावली 8वें CPC की आधिकारिक वेबसाइट (https://8cpc.gov.in/) पर उपलब्ध है. सरकार ने फरवरी 2026 में यह वेबसाइट लॉन्च की थी और विभिन्न हितधारकों से ऑनलाइन राय लेने के लिए 18 प्रश्न पोस्ट किए थे.

पहले 16 मार्च, 2026 थी आखिरी तारीख

पहले 16 मार्च, 2026 थी आखिरी तारीख4 / 5

8वें CPC की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए संदेश के अनुसार, "8वें CPC की प्रश्नावली के जवाब जमा करने की अंतिम तिथि, जो पहले 16 मार्च, 2026 थी, बढ़ाकर 31 मार्च, 2026 कर दी गई है.

विज्ञापन

किसे जमा करनी चाहिए प्रश्नावली?

किसे जमा करनी चाहिए प्रश्नावली?5 / 5

मंत्रालयों, विभागों, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों, सरकारी कर्मचारियों, केंद्र शासित प्रदेशों के कर्मचारियों, न्यायिक अधिकारियों, न्यायालयों के अधिकारियों और कर्मचारियों, नियामक निकायों के सदस्यों, सेवारत या सेवानिवृत्त कर्मचारियों के संघों या यूनियनों, पेंशनभोगियों, शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों और आम नागरिकों से जवाब आमंत्रित किए गए हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन