8th Pay Commission Latest Update: जयपुर में होगी 8वें वेतन आयोग की बैठक, जानें कौन कर सकता है अप्लाई
8th Pay Commission Jaipur Meetings: 31 अगस्त और 1 सितंबर को जयपुर में 8वें वेतन आयोग की बैठकें आयोजित की जाएंगी. जानें योग्यता, 18 अगस्त की अंतिम तिथि और आवेदन प्रक्रिया.

8th Pay Commission: राजस्थान के केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है. क्योंकि 8वें वेतन आयोग की बैठकें अब जयपुर में होने जा रही हैं. आइये जानते हैं कि ये बैठकें कब शुरू होंगी और कौन कौन इसमें शामिल हो सकते हैं.
जयपुर में कब होंगी बैठकें?
2 / 6जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता वाला 8वां वेतन आयोग 31 अगस्त और 1 सितंबर को जयपुर में हितधारकों और कर्मचारी यूनियनों से मुलाकात करेगा.
कौन-कौन हो सकता है शामिल?
3 / 6यह बैठक केवल राजस्थान में स्थित केंद्रीय कर्मचारियों और UT कर्मचारियों की रजिस्टर्ड यूनियनों, फेडरेशनों और एसोसिएशनों के लिए है. राजस्थान से बाहर की यूनियनें इसमें हिस्सा न लें.
क्या है पात्रता की शर्त?
4 / 6केवल वही संगठन इस बैठक के लिए अप्लाई कर सकते हैं जिन्होंने आयोग को अपना ज्ञापन (Memorandum) सौंप दिया है और अभी तक आयोग के साथ उनकी कोई बैठक नहीं हुई है.
आवेदन की आखिरी तारीख और नियम
5 / 6बैठक में शामिल होने के लिए यूनियनों को 18 अगस्त तक आवेदन करना होगा. आवेदन में ज्ञापन जमा करते समय मिला Memo ID देना अनिवार्य है.
कब आएगी अंतिम रिपोर्ट?
6 / 6वेतन आयोग द्वारा कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के वेतन, फिटमेंट फैक्टर और पेंशन सुधारों पर अपनी फाइनल रिपोर्ट मई-जून 2027 तक सौंपने की संभावना है.



















