अक्टूबर में घूमने का बना रहे प्लान? भारत की इन 5 जगहों की खूबसूरती जीत लेगी आपका दिल
क्या आप दोस्तों व परिवार के साथ अक्तूबर के महीने में कहीं बाहर घूमना चाहते हैं, तो आइए आपको 5 ऐसी टूरिस्ट स्पॉट्स के बारे में बताते हैं, जहां जाकर आप इस सुहाने सीजन का मजा उठा सकते हैं.

अक्टूबर का महीना घूमने के लिए काफी अच्छा माना जाता है, क्योंकि इस मौसम में न ज्यादा गर्मी पड़ती, न बारिश हो रही होती है और न ज्यादा ठंड रहती है. अगर आप भी इस महीने दोस्तों व परिवार के साथ घूमने का प्लान बना रही हैं, तो आइए आपको बताते हैं 5 बेस्ट जगहें.
आगरा
2 / 6अगर आपको इतिहास और खूबसूरत इमारतें देखना पसंद है, तो अक्टूबर में आगरा घूमने जा सकते हैं. यहां ताजमहल, आगरा किला और फतेहपुर सीकरी जैसे मशहूर टूरिस्ट डेस्टिनेशन हैं. सुहाने मौसम में इन ऐतिहासिक जगहों को घूमने का मजा दोगुना हो जाता है.
जैसलमेर
3 / 6राजस्थान का जैसलमेर अक्टूबर में घूमने के लिए शानदार जगह है. यहां आपको सुनहरी रेत, ऊंट की सवारी और खूबसूरत किले देखने को मिलेंगे. इसके अलावा, रेगिस्तान में सूर्यास्त का नजारा, राजस्थानी लोक संगीत और पारंपरिक खाना आपकी यात्रा को यादगार बना सकते हैं.
गोवा
4 / 6अगर आप समुद्र किनारे छुट्टियां बिताना चाहते हैं, तो अक्टूबर में गोवा घूमने का प्लान बना सकते हैं. यहां खूबसूरत बीच, पुराने चर्च और नाइट पार्टी आपका मन मोह लेंगे. इसके अलावा, समुद्र किनारे स्वादिष्ट खाना और शाम का खूबसूरत नजारा भी खूब पसंद आएगा.
कूर्ग
5 / 6कर्नाटक का कूर्ग अपनी हरियाली, कॉफी के बागानों और शांत वातावरण के लिए मशहूर है. अक्टूबर में यहां घूमकर आप प्रकृति की खूबसूरती का आनंद ले सकते हैं. इसके अलावा, घने जंगल, पहाड़ और ताजी हवा आपको शहर की भागदौड़ से दूर सुकून देंगे.
मैसूर
6 / 6अगर आपको इतिहास और शाही इमारतें पसंद हैं, तो अक्टूबर में मैसूर घूमने जा सकते हैं. यहां का भव्य मैसूर पैलेस पर्यटकों के बीच काफी मशहूर है. इसके अलावा, चामुंडी हिल्स, ब्रिंदावन गार्डन और करंजी झील की खूबसूरती आपकी ट्रिप को खास बना सकती है. (Images: Pexels) यह भी पढ़ें: न गर्मी की टेंशन, न बारिश का झंझट! अक्टूबर में घूमने के लिए साउथ की ये 5 जगहें हैं परफेक्ट



















