हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

World Patient Safety Day 2025: बच्चा लेटे-लेट उल्टी करने लगे तो उसे चोकिंग से कैसे बचाएं? डॉक्टर ने कहा तुरंत करें ये काम

World Patient Safety Day Theme: अक्सर ही देखा जाता है कि बच्चा लेटे-लेटे उल्टी करने लगता है और उसके मुंह और नाक से दूध बाहर निकलना शुरु हो जाता है. इस स्थिति में बच्चे का दम ना घुटने लगे इसके लिए तुरंत क्या करें यह बता रहे हैं डॉक्टर.

विज्ञापन
How To Prevent Choking: बच्चा उल्टी करते हुए चोक ना करे इसके लिए करें यह काम. Image Credit - Freepik

World Patient Safety Day 2025: हर साल 17 सितंबर के दिन वर्ल्ड पेशेंट सेफ्टी डे मनाया जाता है. इस दिन को मनाने का मकसद मरीजों को सही देखरेख देने पर जोर देना, पेशेंट सेफ्टी को लेकर सही जानकारी प्रदान करना, हर पेशेंट की परेशानी पर ध्यान देना और लोगों के बीच पेशेंट्स की सेफ्टी को लेकर जागरूकता फैलाना है. इस साल पेशेंट सेफ्टी डे की थीम (Theme) ‘सेफ केयर फॉर एवरी न्यूबॉर्न एंड एवरी चाइल्ड’ यानी ‘प्रत्येक नवजात शिशु और प्रत्येक बच्चे के लिए सुरक्षित देखभाल’ है. नवजात बच्चे की परेशानियों की बात की जाए तो बच्चे के चोक (Choke) होने का यानी दम घुटने का खतरा सबसे ज्यादा चिंतित करता है. गले में दूध अटकने या फिर लेटे-लेट जब बच्चा उल्टी करता है तो उसके मुंह और नाक से एकसाथ दूध निकलने लगता है. ऐसे में बच्चा कहीं चोक्ड ना होने लगे इसके लिए तुरंत क्या किया जा सकता है यह बता रहे हैं बच्चों के डॉक्टर.

बच्चे को चोक्ड होने से कैसे बचाएं | How To Prevent Child From Choking

बच्चों के डॉक्टर यानी पीडियाट्रिशियन डॉ. रवि मलिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में डॉक्टर ने बताया है कि बच्चे को चोक होने से कैसे बचाएं. डॉक्टर ने बताया कि अगर बच्चे लेटे-लेटे उल्टी करने लगे तो उसे तुरंत पलट देना चाहिए. बच्चे को इस तरह पलटने से उसका दम नहीं घुटेगा.

यह भी पढ़ें – Parenting Tips: बच्चे के दिमाग के लिए दुश्मन हैं ये 5 आदतें, साइकोलॉजिस्ट ने कहा पैरेंट्स ना करें ये गलतियां

विज्ञापन

बच्चे को गोद में भी लिया जा सकता है. बच्चे की गर्दन को सपोर्ट देते हुए उसे अपने कंधे पर लेटा लें. इससे बच्चे के फेफड़ों में उल्टी नहीं जा पाएगी और वह चोक्ड (Choked) नहीं होगा.

इसके बाद बच्चे के मुंह को किसी कपड़े या टिशू से साफ करें. बच्चा जब उल्टी (Vomit) करता है तो उसके 30 मिनट बाद तक आपको उसे कुछ खिलाना नहीं है. 30 मिनट के बाद बच्चे को पानी पीने के लिए दिया जा सकता है. उसे आप ORS भी दे सकते हैं ताकि बच्चा उसे पचा ले.

विज्ञापन

डॉक्टर के पास कब लेकर जाना चाहिए

डॉक्टर ने बताया कि अगर बच्चे को लगातार उल्टी हो रही है, उल्टी में खून आ रहा है, उल्टी हरे रंग की है या फिर बच्चा हर थोड़ी देर में बार-बार उल्टी कर रहा है तो उसे डॉक्टर के पास लेकर जाना जरूरी है. इस स्थिति में पीडियाट्रिशियन के पास बच्चे को दिखाना और सही उपचार करना जरूरी है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

यह भी पढ़ें – Parenting Tips: क्या आप भी छोटे बच्चों की आखें बड़ी करने के लिए लगाते हैं काजल? एक्सपर्ट ने बताए भारी नुकसान

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola