हांगकांग सिक्सेस 2026 के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान, भुवनेश्वर कुमार को मिली कप्तानी

Team India Squad: हांगकांग सिक्सेस 2026 के लिए टीम इंडिया के 7 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान हो गया है. इस अनोखे टूर्नामेंट में भारतीय टीम की कप्तानी भुवनेश्वर कुमार को सौंपी गई है. स्क्वाड में क्रुणाल पांड्या और नीतीश राणा जैसे बड़े खिलाड़ी भी मौजूद हैं.

bhuvneshwar kumar

बड़े इवेंट में भुवनेश्वर कुमार को मिली भारत की कप्तानी (Image: ANI)

Team India Squad: हांगकांग सिक्सेस 2026 की शुरुआत अक्टूबर के अंतिम हफ्ते में होने जा रही है. सालों से इस बड़े टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है और भारतीय टीम भी इसमें हिस्सा लेती रही है. हांगकांग सिक्सेस 2026 के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान हो गया है. भुवनेश्वर कुमार को भारतीय टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है. इसके अलावा स्क्वाड में क्रुणाल पांड्या, शशांक सिंह और नीतीश राणा जैसे लोकप्रिय खिलाड़ी भी शामिल हैं.

विज्ञापन

हांगकांग सिक्सेस 2026 के लिए भारत का स्क्वाड

हांगकांग क्रिकेट बोर्ड के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए 2026 के सीजन के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान किया गया है. भुवनेश्वर कुमार और क्रुणाल पांड्या की मौजूदगी से भारतीय स्क्वाड काफी मजबूत नजर आ रहा है. टीम में शशांक सिंह, टी नटराजन और नीतीश राणा जैसे बड़े IPL स्टार भी मौजूद हैं.

विज्ञापन

टीम इंडिया का स्क्वाड: भुवनेश्वर कुमार (c), क्रुणाल पांड्या, नीतीश राणा, शशांक सिंह, टी नटराजन, राहुल त्रिपाठी और राहुल तेवतिया.

विज्ञापन

कब से शुरू हो रहा हांगकांग सिक्सेस इवेंट?

हांगकांग सिक्सेस इवेंट के पहले संस्करण का आयोजन 1992 में हुआ था. एक अनोखे प्रारूप में इस इवेंट का आयोजन होता है. यह 6-6 ओवरों का मैच होता है और एक टीम के कुल 6 खिलाड़ी मैदान पर होते हैं. गेंदबाज और विकेटकीपर के अलावा मैदान पर 4 फील्डर होते हैं. 2017 तक यह टूर्नामेंट लगातार आयोजित किया गया, जिसके बाद इसे बंद कर दिया गया. 2024 में दोबारा हांगकांग सिक्सेस की शुरुआत हुई. बता दें कि 30 अक्टूबर से इस बड़े टूर्नामेंट की शुरुआत होगी और 1 नवंबर को फाइनल खेला जाएगा.

बता दें कि हांगकांग सिक्सेस इवेंट में विकेटकीपर को छोड़कर हर एक खिलाड़ी को एक ओवर डालना अनिवार्य है. सिर्फ एक गेंदबाज दो ओवर डाल सकता है. हर एक जीत के लिए टीम को 2 अंक मिलते हैं. इसके नियम साधारण क्रिकेट मैच से पूरी तरह अलग हैं.

विज्ञापन

हांगकांग सिक्सेस 2026 में 12 टीमें ले रही हैं हिस्सा

हांगकांग सिक्सेस 2026 टूर्नामेंट में कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें चार अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया है. टीम इंडिया ग्रुप C का हिस्सा है, जिसमें पाकिस्तान और UAE भी शामिल हैं. नीचे सभी ग्रुप दिए गए हैं:

  • ग्रुप A: ऑस्ट्रेलिया, हांगकांग और इंग्लैंड
  • ग्रुप B: बांग्लादेश, स्कॉटलैंड और श्रीलंका
  • ग्रुप C: भारत, पाकिस्तान और UAE
  • ग्रुप D: साउथ अफ्रीका, ओमान और अफगानिस्तान

बता दें कि 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक चलने वाले हांगकांग सिक्सेस टूर्नामेंट में मैचों की शुरुआत सुबह 5:45 बजे हो जाएगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ