Parenting Tips: क्या आप भी छोटे बच्चों की आखें बड़ी करने के लिए लगाते हैं काजल? एक्सपर्ट ने बताए भारी नुकसान

Parenting Tips: अक्सर मां अपने छोटे बच्चों की आंखों में काजल लगाती हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि डॉक्टर रवि मलिक के मुताबिक माता-पिता को कभी भी अपने बच्चे को काजल नहीं लगाना चाहिए. तो आइए जानते हैं आखिर बच्चों को काजल लगाना क्यों खतरनाक है.

बच्चों की आंखों में बिल्कुल न लगाएं काजल आइए जानते हैं क्यों? Image Source Pexels

बच्चों की आंखों में बिल्कुल न लगाएं काजल आइए जानते हैं क्यों? Image Source Pexels

Parenting Tips: बच्चों की आंखों में काजल लगाने की परंपरा काफी समय से चलती आ रही है. दादी-नानी काफी समय से बच्चे की आंख में काजल ( Kajal ) लगाते आ रहे हैं. ऐसा मानना है कि छोटे बच्चों की आंखों में काजल लगाने से आंख बड़ी हो जाती है, जिसे सभी लोग तब से फॉलो करते आ रहे हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि डॉक्टर रवि मलिक के मुताबिक अगर आप अपने बच्चे को काजल लगाते हैं ये सोच कर कि उसकी आंखें बड़ी हो जाएंगी या आंखों की रोशनी बढ़ेगी, आंखें तेज होंगी तो आइए जानते हैं ये करना बच्चों के लिए आखिर क्यों और कैसे खतरनाक हो सकता है.

विज्ञापन

क्यों नहीं लगाना चाहिए बच्चे की आंख में काजल

डॉक्टर रवि मलिक के अनुसार अगर आप अपने बच्चे की आंख में काजल लगाते हैं तो आपको इसे आज से बंद कर देना चाहिए. एक्सपर्ट के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाल चिकित्सा संघ (International Pediatric Association – IPA) ने बच्चें को काजल लगाने से बैन कर दिया है. माना गया है कि काजल लगाते समय बच्चे को आंखों की किसी प्रकार की इंजरी हो सकती है. इसके साथ ही आंखों में एलर्जी की दिक्कत भी सामने आ सकती है. इसके साथ ही इस दौरान हम काजल लगाते समय बच्चे की आंख में इंफेक्शन भी कर सकते हैं, जो कि उसकी सेहत के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है.

विज्ञापन

डॉक्टर रवि मलिक का ये मानना है कि काजल लगाने के कोई भी फायदे नहीं हैं. FDA ( Food and Drug Administration ) ने USA में काजल के यूज पर बैन लगा दिया है. इसके साथ ही कोई भी स्टडी ये दावा नहीं करती है कि बच्चों की आंखों में काजल लगाने के फायदे होते हैं.

विज्ञापन

डॉक्टर रवी मलिक के अनुसार अगर आप अभी भी अपने बच्चे की आंख और माथे पर काजल लगाते हैं तो आज से ही बंद कर दें. ये आपके बच्चे के लिए खतरनाक ( Side Effects Of Kajal ) साबित हो सकता है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ