दिवाली-छठ से पहले हवाई यात्रियों को बड़ा झटका, इंडिगो एयरलाइंस ने सभी रूटों पर बढ़ाए टिकट के दाम

इंडिगो एयरलाइंस ने बड़ा फैसला लेकर अपने यात्रियों को फेस्टिवल सीजन में बड़ा झटका दिया है. क्योंकि 6 अक्टूबर से फ्यूल सरचार्ज बढ़ गए हैं, इसलिए एयरलाइंस ने टिकटों के दामों में भी इजाफा कर दिया गया है.

indigo airlines | fuel surcharge | Flight Tickets

फ्यूल सरचार्ज रेट बढ़ने पर इंडिगो एयरलाइन पर आर्थिक दबाव बढ़ गया है. (Credit- ANI)

दिवाली और छठ से पहले देशभर के हवाई यात्रियों को महंगी हवाई टिकट का झटका दिया गया है. क्योंकि देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने हवाई टिकटों के दाम बढ़ा दिए हैं. क्योंकि 6 अक्टूबर जेट फ्यूल यानी एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतें बढ़ा दी गई हैं. घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए फ्यूल सरचार्ज रेट बढ़ाया गया है. इसलिए इंडिगो एयरलाइंस के यात्रियों को हवाई टिकट खरीदने के लिए पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं. ऐसे में दिवाली और छठ पूजा के लिए अपने घर जाना महंगा हो सकता है. बिजनेस ट्रिप पर जाने वालों, विदेश घूमने जाने वालों या किसी अन्य काम से विदेश जाने वालों को भी ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे, लेकिन फेस्टिवल सीजन में मंहगाई बड़ा झटका है.

विज्ञापन

घरेलू और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स के लिए कितना बढ़ा खर्च?

बता दें कि दरअसल इंडिगो एयरलाइंस ने घरेलू उड़ानों के लिए फ्यूल सरचार्ज रेट दूरी के हिसाब से बढ़ाए गए हैं, जिसका असर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन की जरूरत पर भी पड़ेगा. घरेलू उड़ानों के लिए जेट फ्यूल सरचार्ज में 100 से 350 रुपये तक का इजाफा किया गया है. वहीं हवाई किराए में बढ़ोतरी भी यात्रा की दूरी के आधार पर होगी और अलग-अलग होगी. नई दरें 6 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी और कम एवं लंबी दूरी के लिए यह चार्ज अलग-अलग हो सकता है. विदेशों की उड़ानों पर कितना फ्यूल सरचार्ज लगेगा, यह फ्लाइट के रूट और उसकी दूरी के अनुसार तय होगा.

विज्ञापन

ATF की कीमत बढ़ीं तो हवाई सफर क्यों महंगा हो गया है?

इंडिगो एयरलाइंस के अनुसार, मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान की जंग के कारण कच्चे तेल के रेटों में उतार-चढ़ाव जारी है, इसलिए जेट फ्यूल के दामों में भी उतार-चढ़ाव चल रहा है. ईंधन के दामों में हर महीने करीब 14% से ज्यादा का इजाफा हुआ है. इस वजह से ATF के दाम भी पिछले 10 साल के सबसे हाई लेवल पर पहुंच गए हैं. दरअसल एयरलाइन के कुल खर्च में सबसे बड़ा हिस्सा जेट फ्यूल का होता है. इसलिए जब-जब हवाई ईंधन महंगा होता है, तब-तब फ्लाइट के संचालन का खर्च भी बढ़ जाता है. इसलिए एयरलाइन को भी अपनी उड़ानों के हवाई टिकटों के रेट बढ़ाने पड़ते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ