Urine Problems: 10 मिनट से ज्यादा रोका पेशाब तो हो जाएंगी ये बीमारियां, एक्सपर्ट से जानें संकेत

Urine Problems: पेशाब को रोकना सेहत के लिए सही नहीं होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक टाइम लिमिट के बाद अगर यूरिन होल्ड करके रखा जाए तो इससे कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं? आइए इस बारे में जानते हैं।

urine problems

urine problems

विज्ञापन

Urine Problems: आजकल लोग यूरिन को रोककर काफी-काफी देर तक बैठ जाते हैं क्योंकि वे अपना काम कर रहे होते हैं। बिजी लोगों के बीच पेशाब को रोकने वाली आदत हमेशा बनी रहती है, जिससे कई प्रकार की गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। यूरिन को होल्ड करके बैठने से यूटीआई से लेकर स्टोन की बीमारी भी हो सकती है। सोनिया नारंग, जो कि एक मशहूर डायटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं, बताती हैं कि पी होल्ड करना कितना गंभीर हो सकता है।

क्या कहती हैं हेल्थ एक्सपर्ट?

सोनिया नारंग कहती हैं कि पेशाब रोकना सही आदत नहीं है। दरअसल, हमारा यूरिनरी ब्लैडर एक छोटा और खोखला अंग होता है, जिसका आकार नाश्पाती जैसा दिखाई देता है। इसलिए, इस छोटे आकार के अंग में लंबे समय तक यूरिन को रोकना बीमारियों और इंफेक्शन का बुलावा हो सकता है। एक्सपर्ट से जानते हैं कि कितनी देर तक यूरिन रोकने से क्या-क्या बीमारियां हो सकती हैं।

विज्ञापन

कितनी देर यूरिन रोकने से क्या रिस्क?

1. 10 मिनट तक रोकना- अगर आप अपने यूरिन को 10 मिनट तक कंट्रोल करके बैठते हैं, तो इससे आपके ब्लैडर पर असर पड़ता है और वहां की मांसपेशियों में खिंचाव होता है। यह एक प्रकार का मैसेज होता है कि आपको पेशाब जाना चाहिए।

2. 1 घंटा- अगर आप पेशाब को 1 घंटे तक रोकते हैं, तो इससे किडनी स्टोन की समस्या हो सकती है। दरअसल, पेशाब को लंबे समय तक रोकने से पेशाब रिवर्स होकर ब्लैडर में भर जाता है।

विज्ञापन

3. 3 घंटे- सोनिया नारंग बताती हैं कि अगर हम पेशाब को पूरे 3 घंटे तक रोककर बैठते हैं, तो इससे मेजर किडनी इश्यूज हो सकते हैं, किडनी स्टोन हो सकते हैं या फिर यूटीआई की समस्या हो सकती है।

विज्ञापन

4. 6 घंटे- अगर कोई पेशाब को लगातार 6 घंटे तक रोककर रखता है, तो इससे UTI से संबंधित डिजीज का रिस्क दोगुना बढ़ जाता है, खासतौर पर महिलाओं में यह ज्यादा होता है।

5. 8 घंटे- हालांकि, कोई इतनी देर तक अपना यूरिन होल्ड नहीं कर सकता है लेकिन फिर भी अगर कोई ऐसा करता है तो उसे किडनी स्टोन, किडनी डैमेज, डायबिटीज से लेकर शरीर के अन्य अंगों से संबंधित रोग हो सकते हैं।

विज्ञापन

क्या करें?

डॉक्टर कहती हैं कि पेशाब को हमें ज्यादा देर तक रोकना नहीं चाहिए। कोशिश करें कि किसी ऐसी जगहों पर जाने से पहले, जहां आस-पास रेस्टरूम्स न हों, तो एकबार घर से ही पेशाब करके निकलें।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ