Parenting Tips: बच्चे मांग रहे हैं मोबाइल? घर पर बनाएं ये मजेदार गेम, घंटों रहेंगे बिजी

इन गेम्स के लिए आपको महंगे खिलौने खरीदने की भी जरूरत नहीं होगी. घर में मौजूद चीजों की मदद से आप बच्चों के लिए ऐसे गेम बना सकते हैं, जिनसे उन्हें मजा भी आएगा और शरीर भी एक्टिव रहेगा. 

fun games for children

घर पर बनाएं ये मजेदार गेम. Image Credit- AI

विज्ञापन

आजकल बच्चों को मोबाइल से दूर रखना पेरेंट्स के लिए बहुत मुश्किल हो जाता है. खाना खाते समय, पढ़ाई के बाद या खाली समय में बच्चे अक्सर फोन पर गेम खेलने या वीडियो देखने की जिद करने लगते हैं. अगर फोन न दिया जाए तो बच्चा रोने लगता है.अगर आप भी बच्चे को हर बार मोबाइल देने के बजाय उसे किसी मजेदार एक्टिविटी में बिजी रखना चाहते हैं तो घर पर ही कुछ आसान गेम तैयार किए जा सकते हैं. इन गेम्स के लिए आपको महंगे खिलौने खरीदने की भी जरूरत नहीं होगी. घर में मौजूद चीजों की मदद से आप बच्चों के लिए ऐसे गेम बना सकते हैं, जिनसे उन्हें मजा भी आएगा और शरीर भी एक्टिव रहेगा.

इसे भी पढ़ें- क्या सर्दियों के शुरू होते ही आपको भी दरवाजा, नल आदि छूते ही करंट सा लगता है? आइए जानते हैं आप कैसे इस समस्या से राहत पा सकते हैं.

विज्ञापन

पेपर कप बॉल गेम

इस गेम को बनाने के लिए कुछ पेपर कप, एक छोटी गेंद और थोड़ी सी जगह चाहिए. गेम को बनाने के लिए पेपर कप को जमीन या टेबल पर अलग-अलग दूरी पर रखें. हर कप को अलग नंबर दें और बच्चे को गेंद फेंककर कप में डालने के लिए कहें. जिस कप में गेंद जाएगी, उसके हिसाब से उसे पॉइंट मिलेंगे. वहीं, हर राउंड में कप की जगह बदलें और बच्चे के लिए छोटा-सा टारगेट तय करें. 

बोतल में रिंग डालने का गेम

पुरानी प्लास्टिक बोतल और कुछ पेपर या प्लास्टिक रिंग की मदद से यह आसान गेम बनाया जा सकता है. इसे बनाने के लिए खाली बोतलों को एक लाइन में रखें और उनसे कुछ दूरी पर खड़े होकर रिंग बोतल के मुंह में डालने का टारगेट सेट करें. अलग-अलग बोतलों के लिए अलग पॉइंट रख सकते हैं. इससे बच्चे को मजा आएगा और आप बच्चे को हर बार अपनी पिछली स्कोरिंग से ज्यादा पॉइंट बनाने का चैलेंज दें. 

रंग पहचानने वाला गेम

इस गेम के लिए बस कुछ रंगीन कागज और घर में मौजूद छोटी चीजों की मदद से गेम खेलें. इस दौरान अलग-अलग रंग के कागज सामने रखें. अब बच्चे को घर में मौजूद चीजों में से उसी रंग की चीज ढूंढकर कागज के पास रखने के लिए कहें जैसे-  लाल कागज के पास लाल पेंसिल, लाल खिलौना या कोई दूसरी चीज रखनी होगी. इससे बच्चे का दिमाग शार्प होगा और बच्चा मजेदार गेम खेलेगा.

विज्ञापन

कप स्टैकिंग चैलेंज

घर में मौजूद प्लास्टिक या पेपर कप से बच्चों के लिए कप स्टैकिंग चैलेंज बनाया जा सकता है. बच्चे को कपों की मदद से टावर बनाना होगा और फिर उन्हें बिना गिराए वापस एक स्टैक में रखना होगा. टाइमर लगाकर इस गेम को बच्चे को खेलने के लिए कहें और हर बार बच्चे को जल्दी कहने के लिए कहें. इससे बच्चे का टाइम पास होगा और बच्चा मोबाइल नहीं चलाएगा.

पानी से गेम खेलें 

आप पानी और गुब्बारे की मदद से भी गेम खेल सकते हैं. इसे छत पर आसान से खेला जा सकता है, जिससे बच्चा चलेगा और शरीर भी एक्टिव रहेगा. आप गुब्बारे में पानी भर सकते हैं या फिर पानी को पॉलिथीन में भरकर भी इस्तेमाल किया जा सकता है. यह गेम पूरे दिन बैठने वाले बच्चे के लिए एकदम परफेक्ट है, जिसे फॉलो किया जा सकता है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ