घर या बालकनी को सुंदर लुक देने के लिए ज्यादातर लोग पौधे लगाना पसंद करते हैं. इससे न सिर्फ घर की हवा फ्रेश होती है, बल्कि घर का लुक भी अच्छा लगता है. वैसे तो आप कोई भी पौधा लगा सकते हैं, लेकिन अगर बजट कम है तो जेड प्लांट लगाना बेस्ट हो सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि इसका पौधा लगाना बहुत ही आसान होता है, न सिर्फ बीज से बल्कि पत्तियों की मदद से भी इसे लगाया जा सकता है. हालांकि, इसे लगाने का सही तरीका आपको पता होना चाहिए, ताकि मेहनत और पैसा दोनों बचाए जा सके. इस लेख में आइए विस्तार से जानते हैं कि आप जेड का पौधे कैसे लगा सकते हैं.
किस तरह की पत्ती से पौधा लगाया जा सकता है?
जेड प्लांट से ऐसी पत्ती लें जो हरी, मोटी और नीचे से जड़ वाली हो. साथ ही, इस बात पर भी ध्यान दें कि बिना किसी बीमारी या सड़न के निशान वाली पत्ती का इस्तेमाल करें. पत्ती के पौधे से निकालते वक्त इस बात पर ध्यान दें कि उसका वह हिस्सा भी पूरा निकल आए जहां पत्ती तने से जुड़ी थी.
बिना बीज के कैसे लगाएं जेड का पौधा?
पौधा लगाने के लिए बीज के अलावा आपको गमला, मिट्टी और कुछ औजार चाहिए होंगे. पानी को घर पर मिल ही जाएगा, बाकी नीचे बताए गए स्टेप्स की मदद से आप पौधा लगा सकते हैं.
गमला चेक करना- सबसे गमला चेक करें और उसके साइज के साथ-साथ ड्रेन होल को भी देखें. अगर ड्रेन होल बंद हैं तो इसमें पौधा न लगाएं. हमेशा होल वाला गमला ही खरीदें, ताकि पत्ती की मदद से पौधा आसानी से लगाया जा सके.
जड़ वाली पत्ती ही करें सेलेक्ट- आप हमेशा जड़ वाली पत्ती ही सेलेक्ट करें, क्योंकि जड़ से ही पौधा बड़ा होता है. कई बार जड़ मिट्टी में जाकर फैलती रहती है, जिससे जेड का पौधा हेल्दी रहता है. इसलिए आप जड़ वाली पत्ती का इस्तेमाल करें.
मिट्टी- हमेशा अच्छी मिट्टी का इस्तेमाल करें, जिसमें गोबर की खाद मिलाई जाती है. आप नॉर्मल मिट्टी का इस्तेमाल न करें, बेहतर होगा कि आप नर्सरी से मिट्टी को खरीद लें, ताकि फायदा ज्यादा हो और पौधे की ग्रोथ अच्छी हो सके.
पौधा लगाएं- सभी सामग्रियों को इकट्ठा करने के बाद मिट्टी तैयार करें और पौधे में जड़ वाली पत्ती को लगभग 2 इंच अंदर लगाएं. इसके बाद, लगभग एक ही वक्त पर पानी डालें और इसकी ग्रोथ चेक करें. कई बार पौधे की मिट्टी को कम पानी की जरूरत होती है.
कैसे रखें पौधे का ख्याल?
अगर आप पौधे की शुरुआत में अच्छी देखभाल कर लेंगे तो बाद में ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. आप पानी, धूप, खाद और फर्टिलाइजर पर ध्यान देते रहें और जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल करते रहें. एक महीने में पौधा बढ़ता हुआ दिखाई देगा और अगर कुछ बदलाव नजर नहीं आ रहा तो पत्ती को दोबारा लगाएं.