हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

ट्रेन में ट्रैवल करते समय इस ऐप को जरूर करें इंस्टॉल, मिलेगा हर मुश्किल का समाधान

Railmadad app importance: ट्रेन में ट्रैवल करते समय अगर किसी तरह की कंप्लेन करनी है तो आप इस ऐप की मदद ले सकते हैं। इसका इस्तेमाल टोल फ्री नंबर्स से ज्यादा आसान है और इसके जरिए 15 मिनट के अंदर आपको समाधान भी मिल सकता है।

विज्ञापन
railmadad app

Railmadad app importance: अगर आप भी ट्रेन में ट्रैवल करते समय कई तरह की कमियों को लेकर परेशान होते हैं तो सफर करने से पहले रेलमदद ऐप को अपने फोन में जरूर इंस्टॉल कर लें। इसके जरिए आप ट्रेन में किसी भी तरह  की मदद ले सकते हैं, फिर चाहे वो गंदे बाथरूम से जुड़ी परेशानी हो, एसी कम करवाना हो या फिर सीट से जुड़ी कोई समस्या हो। बस एक कंप्लेन पर कुछ ही मिनटों में आपको आपकी समस्या का हल मिल जाएगा। जानिए कैसे काम करता है ये ऐप।

रेल मदद ऐप को डाउनलोड करके ऐसे करें शिकायत

ट्रेन में ज्यादातर लोगों को गंदगी या बाथरूम को लेकर शिकायत होती है। ऐसे में अपने फोन में रेलमदद ऐप डाउनलोड करें। अगर बाथरूम गंदा है तो इस ऐप ओपन करके कोच मेंटेनेंस पर क्लिक करें। इसके बाद आप अपनी परेशानी के अनुसार ऑप्शन सिलेक्ट करें। कंप्लेन करने के लिए आप अपना पीएनआर नंबर डालें और फोटो अटैच कर के सबमिट बटन पर क्लिक करें। सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपको एक एसएमएस आएगा, जिसके जरिए आप अपनी कंप्लेन को ट्रैक कर सकते हैं।

15 मिनट के अंदर ही होगी सुनवाई

कंप्लेन होने के 15 मिनट बाद ही रेलवे कर्मचारी आपकी परेशानी को दूर करने के लिए आ जायेंगे। इतना ही नहीं समस्या दूर होने के बाद भी आपको रेलवे की तरफ से वेरिफिकेशन कॉल और एसएमएस आएगा। इसके जरिए आप अपना फीडबैक भी दे सकते हैं।

विज्ञापन

 एसी, फैन, लाइट और स्विच को भी लेकर कर सकते हैं कंप्लेन

आप चाहे तो ऐसी कम या ज्यादा करने, फैन और लाइट ठीक करने करने को लेकर भी कंप्लेन कर सकते हैं। इसके अलावा चार्जिंग पॉइंट्स जैसी चीजों के लिए भी रेल मदद की मदद ले सकते हैं। अगर बाथरूम में पानी न आ रहा हो, तो भी आप इस ऐप के जरिए शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: AC और Sleeper Class में नहीं ले जा सकते हद से ज्यादा सामान, यात्रा से पहले जान लें Indian Railways के नियम

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola