शिल्पा शेट्टी से बादशाह तक, दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे ये सितारे; आरोपों को बताया गलत
Daler Mehndi Controversy: पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी के सपोर्ट में फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे खड़े हुए हैं. सितारों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दलेर मेहंदी का सपोर्ट किया है और उनकी काबिलियत पर सवाल उठाने वालों को जमकर लताड़ भी लगाई है.
दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए सितारे pic CREDIT: INSTAGRAM (thedalermehndiofficial/badboyshah/theshilpashetty)
Daler Mehndi Controversy: मशहूर पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी इन दिनों चर्चाओं में बने हुए हैं. उत्तराखंड के एक नवरात्रि इवेंट में दलेर मेहंदी की परफॉर्मेंस को लेकर हुए विवाद ने सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ा दी है. अब सिंगर के सपोर्ट में उनके फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड सितारे भी आ गए हैं. दलेर मेहंदी के भाई और सिंगर मीका सिंह के बाद फिल्म इंडस्ट्री के सितारे दलरे मेहंदी के सपोर्ट में पोस्ट शेयर कर आरोपों को गलत बता रहे हैं. कपिल शर्मा, शिल्पा शेट्टी, बादशाह, शान और नील नितिन मुकेश जैसे सितारे सिंगर के साथ खड़े हुए हैं. सोशल मीडिया पर इन सितारों का पोस्ट काफी वायरल हो रहा है.
विज्ञापन
कैसे शुरू हुआ विवाद?
दरअसल विवाद तब शुरू हुआ जब दलेर मेहंदी उत्तराखंड के टिहरी जिले में एक नवरात्रि इवेंट में परफॉर्मेंस देने पहुंचे. सिंगर इवेंट में अपने बैंड के साथ नजर आए. इस दौरान आयोजकों ने सिंगर पर आरोप लगाया कि वो खुद गाना नहीं गा रहे हैं बल्कि उनका बैंड गाना गा रहा है, जबकि लोग सिंगर को सुनने के लिए आए हैं. वहीं इवेंट में मौजूद कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल भी स्टेज पर पहुंचे और उन्होंने सिंगर को ठीक सा ना गाने के लिए जमकर फटकार लगाई. साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि वो नशे में हैं और वो ठीक से बात नहीं कर पा रहे हैं तो गाना कैसे गाएंगे. इस विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.
दलेर मेहंदी के वायरल वीडियो के बाद सिंगर के भाई और मशहूर गायक मीका सिंह ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में एक वीडियो शेयर किया. मीका सिंह ने वीडियो में कहा कि दलेर मेहंदी के साथ जैसा बर्ताव हुआ वो गलत है. वो कभी शराब नहीं पीते हैं. पिछले 2 साल से उनकी तबीयत खराब है और वो अभी भी रिकवर ही कर रहे हैं. उन पर ऐसे इल्जाम लगाना सरासर गलत है. मीका सिंह के इस वीडियो को बॉलीवुड के सितारों ने भी शेयर करते हुए दलेर मेहंदी का सपोर्ट किया.
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने भी दलेर मेहंदी के सपोर्ट में पोस्ट शेयर किया है. एक्ट्रेस ने पोस्ट में लिखा, ‘दलेर मेहंदी सबसे टैलेंटेड कलाकारों में से एक हैं. ये देखकर दुख होता है कि लोग उनकी काबिलियत पर सवाल उठा रहे हैं. भगवान उन्हें इस मुश्किल समय से उभरने की ताकत दे.
बादशाह भी सपोर्ट में उतरे
रैपर बादशाह ने भी दलेर मेहंदी के सपोर्ट में पोस्ट शेयर किया है. सिंगर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पंजाबी सिंगर से जुड़े विवाद पर बात करते हुए नोट लिखा. रैपर बादशाह ने अपने नोट में लिखा, ‘दलेर मेहंदी एक लेजेंड हैं. आप अपनी नाराजगी दिखा सकते हैं, लेकिन जिसने हमारी म्यूजिक इंडस्ट्री को इतना कुछ दिया है, ऐसे कलाकार को सबके सामने बेइज्जत करना बेहद दुख है. लेजेंड्स इज्जत के हकदार हैं, खासकर तब जब वो कमजोर स्थिति में हों. हमेशा इज्जत करो’
विज्ञापन
कपिल शर्मा ने भी लिखा नोट
कपिल शर्मा भी दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए हैं. कॉमेडियन ने मीका सिंह वाले वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए एक नोट लिखा. कपिल शर्मा ने अपने नोट में लिखा, ‘पाजी की एक गंभीर सर्जरी हुई है जिसके बारे में लोगों को पता नहीं है. हमें बस दूसरों के प्रति थोड़ा और दयालु होना चाहिए. हम नहीं जानते कि कोई किस दौर से गुजर रहा है.’ इसके साथ ही कॉमेडियन ने मीका सिंह को टैग करते हुए नोट में आगे लिखा, ‘स्पष्टीकरण के लिए धन्यवाद मीका पाजी.
अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए दलेर मेहंदी का सपोर्ट किया है. एक्टर ने कहा, ‘मैं उन्हें कई सालों से जानता हूं, पिछले कुछ समय से उनकी तबीयत ठीक नहीं रही है. मंत्री जी, आपको उनकी प्रस्तुति से शिकायत हो सकती है. नाराजगी भी हो सकती है. लेकिन सबके सामने मंच पर जाकर इस तरह उन्हें अपमानित करना जरूरी था क्या? यही बात उनसे अलग बैठकर, इज्जत से भी तो कही जा सकती थी. एक कलाकार अपनी मेहनत से जो पहचान और सम्मान कमाता है, उसके पीछे पूरी जिंदगी लगी होती है. दलेर जी ने पिछले तीस-पैंतीस सालों से अपने गानों से हम सबको खुशी दी है. उस योगदान की कुछ तो कद्र होनी चाहिए. दलेर जी, मैंने आपको हमेशा एक नेकदिल, प्यार बांटने वाले इंसान के रूप में जाना है.’ एक्टर का ये पोस्ट भी वायरल हो रहा है.
बॉलीवुड के फेमस सिंगर शान ने भी पोस्ट शेयर करते हुए दलेर मेहंदी का सपोर्ट किया. सिंगर ने कहा, ‘दलेर पाजी एक असली रॉकस्टार हैं. उन्होंने पूरी दुनिया को दिखाया है कि रॉक कैसे करते हैं और दहाड़ते कैसे हैं.’ सिंगर का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है.
विज्ञापन
नील नितिन मुकेश
बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश ने भी दलेर महेंदी के पक्ष में पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें सपोर्ट किया है. एक्टर ने पोस्ट शेयर करते हुए कहा, ‘उनके पूरे परिवार के लिए प्यार और सम्मान. पाजी, आप लोग कितने सुंदर और गरिमापूर्ण कलाकार परिवार हैं.’ नील नितिन मुकेश के इस पोस्ट पर भी फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं.
वहीं सोशल मीडिया पर दलेर मेहंदी के फैंस भी उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर दलेर मेहंदी के वायरल वीडियो को शेयर करते हुए, आरोप लगाने वाले लोगों पर सवाल उठा रहे हैं.