Irctc rajasthan trip package and benefits: वैकेशन प्लान कर रहे हैं तो IRCTC आपके लिए 6 दिनों और 5 रातों का शानदार पैकेज लेकर आया है। आप महज 14,815 रुपए में 6 दिनों के लिए राजस्थान के जयपुर, जोधपुर, जैसलमेर, बीकानेर सहित जयपुर के टूर का लुत्फ उठा सकते हैं। जानिए राजस्थान के इस किफायती टूर पैकेज के बारे में सब कुछ।
राजस्थान ट्रिप के प्लान को ऐसे करें सेलेक्ट
यात्री इस पैकेज के तहत राजस्थान के शाही खाने से लेकर प्राचीन वास्तुकला का लुत्फ उठा सकते हैं। इस ट्रिप में आपको रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड या एयरपोर्ट पर पिक-अप और ड्रॉप की कैब फैसिलिटी भी मिलेगी। हालांकि, इस ट्रिप के साथ ट्रेन टिकट और फ्लाइट टिकट की कीमत इंक्लूड नहीं है।
20 लोगों को ही मिलेंगे बेनिफिट्स
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में मात्र 20 सीटें ही अवेलेबल हैं। यानी अगर आप भी इस पैकेज का लाभ उठाना चाहते हैं तो जल्द से जल्द रिजर्वेशन करवा सकते हैं। इस पैकेज के अनुसार आपको सबसे पहले जयपुर के बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन या एयरपोर्ट से ट्रैवलर के जरिए हवा महल, जंतर-मंतर, सिटी पैलेस घुमाया जाएगा। इसके बाद अगले दिन जल महल, नाहगरा फोर्ट और आमेर फोर्ट का टूर कर सकते हैं।
कैसे घुमाया जाएगा जोधपुर-जैसलमेर और बीकानेर
जयपुर के बाद मेहरानगढ़ किले, सैम सैंड ड्यून्स, उम्मैद भवन , जैसलमेर किला, पटवों की हवेली, और युद्ध संग्रहालय दिखाया जाएगा। इसके बाद बीकानेर के कई फेमस जगहों का दौरा करवाया जाएगा, जिसके बाद यात्रियों को वापस जयपुर छोड़ दिया जाएगा।
संबंधित खबरें
अक्टूबर में साउथ इंडिया घूमने जाएं तो जरूर ट्राई करें ये एडवेंचर एक्टिविटीज
1 day agoप्री-वेडिंग शूट के लिए मसूरी-गोवा नहीं, इन ऑफबीट जगहों का करें रुख
3 days agoबावड़ियां देखनी हैं तो इन जगहों का करें रुख, नक्काशी कर देगी हैरान
6 days agoदिल्ली से बनाएं सस्ता वीकेंड ट्रिप प्लान, दोस्तों के साथ इन जगहों पर घूमें
8 days agoअक्टूबर में बजट ट्रिप का बनाएं प्लान, 5 हजार रुपये से कम में घूमें ये जगहें
9 days agobest greenery rajasthan places to visit during September
17 days agoटिकट से लेकर होटल की बुकिंग तक... खर्च कम करने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
19 days agoविदेश जैसा फील देते हैं हैदराबाद की ये खूबसूरत जगहें, आप भी करें एक्सप्लोर
20 days agoगणेश उत्सव के चौथे दिन बप्पा को लगाएं बेसन-मखाने की बर्फी का भोग, यहां जानें रेसिपी
21 days agoबारिश में कच्चे पहाड़ी रास्तों से रहें दूर, मुन्नार की इन जगहों को करें एक्सप्लोर
21 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines