Sugar Ko Kaise Control Kare: इस वक्त चीनी के दाम आसमान छू रहे हैं और खबरों की मानें तो इसकी वजह स्टॉक में कमी बताई जा रही है. हालांकि, चीनी के दाल बढ़ने की वजह कोई भी रही हो, लोगों ने अपने घरों या दुकानों में स्टॉक जमा करना शुरू कर दिया है. ऐसे में अगर ऐसे में अगर आपने घर के लिए थोड़ी ज्यादा चीनी खरीद ली है तो उसे सही तरीके से स्टोर करना भी जरूरी है. खासकर बारिश और उमस के मौसम में… क्योंकि नमी की वजह से चीनी जल्दी गीली, चिपचिपी या गुठलीदार हो सकती है. हालांकि, सही तरीके से रखी गई सफेद दानेदार चीनी लंबे वक्त तक स्टोर की जा सकती है. बस आपको हमारे बताए गए टिप्स को फॉलो करना होगा.
इसे भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर बनाएं गुड़ खाजा, इस देसी मिठाई से कराएं भाई का मुंह मीठा
चीनी को नमी से कैसे बचाएं?
बरसात में चीनी में नमी पैदा हो जाती है और गीली होने की वजह से यह होने लगती है. ऐसे में एयरटाइट फूड ग्रेड कंटेनर बेस्ट हो सकता है. इसमें हवा अंदर तक नहीं जा पाती, जिसकी वजह से चीनी सूखी रहती है और लंबे वक्त तक फ्रेश रहती है. यह मार्केट में आपको आसानी से मिल जाएगा.
क्यों हो सकती है चीनी खराब?
चीनी निकालते समय हमेशा सूखा चम्मच इस्तेमाल करें. अगर आप गीला चम्मच इस्तेमाल करेंगे तो चीनी में नमी पैदा होना शुरू हो जाती है. अगर आप रोजाना चाय-कॉफी के लिए चीनी इस्तेमाल करते हैं तो बड़ी मात्रा को बार-बार खोलने के बजाय थोड़ी चीनी अलग छोटे कंटेनर में रख सकते हैं.
क्या चीनी गैस या सिंक के पास रख सकते हैं?
चीनी का कंटेनर गैस स्टोव, केतली, सिंक या ऐसी जगह न रखें जहां लगातार भाप और गर्मी पहुंचती हो. किचन में खाना बनाते समय निकलने वाली भाप कंटेनर के अंदर नमी बढ़ा सकती है. इसलिए चीनी के लिए किचन की ऐसी कैबिनेट चुनें जो सूखी और गर्मी से बिल्कुल दूर हो.
चीनी में गांठ पड़ जाए तो क्या करें?
नमी की वजह सफेद चीनी में गांठ पड़ सकती है. इसका मतलब यह जरूरी नहीं कि चीनी खराब हो गई है. अगर उसमें फफूंद, बदबू, कीड़े या नमी की वजह से परेशानी हो जाती है. गुठलियों को छलनी से छानकर या सूखे चम्मच से तोड़कर इस्तेमाल किया जा सकता है.
क्या चीनी को लंबे समय तक स्टोर किया जा सकता है?
साफ और सूखी दानेदार सफेद चीनी को नमी और दूषित चीजों से बचाकर रखने पर यह लंबे समय तक अच्छी रह सकती है. चीनी को एयरटाइट, नमी रोकने वाले कंटेनर में ठंडी और सूखी जगह पर रखना चाहिए.
इसे भी पढ़ें- बालों में तेल लगाने का भी होता है सही समय, जानिए कब करें हेयर ऑयलिंग
संबंधित खबरें
नाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
1 hr agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
16 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
20 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines