Bank Holidays November 2026: इस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? जानें 2 से 8 नवंबर तक और पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holidays November 2026: नवंबर 2026 में दिवाली, छठ पूजा और गुरु नानक जयंती पर कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें 2 से 8 नवंबर तक की छुट्टियों की पूरी लिस्ट

bank holiday in november 2026

इस महीने कई बड़े त्‍योहार आ रहे हैं. इसल‍िए बैंक जाने से पहले छुट्ट‍ियों की ल‍िस्‍ट जरूर देख लें. (एआई फोटो)

अगर आप इस हफ्ते बैंक जाकर चेक जमा करने, पैसे निकालने या पासबुक अपडेट कराने की सोच रहे हैं, तो रुकिए. बैंक जाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट देखना बहुत जरूरी है, वरना आपको खाली हाथ वापस लौटना पड़ सकता है. नवंबर का महीना शुरू होते ही त्योहारों का सीजन भी अपने चरम पर होता है. दिवाली, भाई दूज, छठ पूजा और गुरु नानक जयंती जैसे बड़े त्योहारों के कारण इस महीने देश के अलग-अलग राज्यों में कई दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. जान‍िये, 2 से 8 नवंबर वाले इस हफ्ते और पूरे महीने में कब-कब बैंक बंद रहेंगे.

विज्ञापन

इस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

अगर आपको इस हफ्ते बैंक का कोई जरूरी काम निपटाना है, तो टेंशन लेने की बात नहीं है. अधिकांश राज्यों में इस हफ्ते बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे.

विज्ञापन

2 नवंबर (सोमवार): केवल शिलांग (मेघालय) में नोंगक्रेम डांस के मौके पर बैंक बंद रहेंगे. देश के बाकी हिस्सों में बैंक खुलेंगे.
3 से 7 नवंबर (मंगलवार से शनिवार): इन 5 दिनों में पूरे देश में कहीं भी कोई बड़ी क्षेत्रीय छुट्टी नहीं है. यानी आपकी बैंक ब्रांच अपने तय समय पर खुली रहेगी.
8 नवंबर (रविवार): रविवार की वजह से पूरे देश में SBI, HDFC, ICICI, PNB समेत सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद रहेंगे.

नवंबर 2026 की पूरी बैंक हॉलिडे लिस्ट
त्योहारों के कारण नवंबर के बाकी दिनों में बैंकों की छुट्टियां इस प्रकार रहेंगी:

विज्ञापन

9 नवंबर,दिवाली / गोवर्धन पूजा : अगरतला, भोपाल, चंडीगढ़, जयपुर, कानपुर, लखनऊ आदि
10 नवंबर,लक्ष्मी पूजा / दिवाली उत्सव : अहमदाबाद, मुंबई, नागपुर, बेंगलुरु, देहरादून आदि
11 नवंबर,भाई दूज / चित्रगुप्त जयंती : कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, शिमला, इंफाल आदि
13 नवंबर,वांगला फेस्टिवल: केवल शिलांग में
14 नवंबर,दूसरा शनिवार : पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे
15 नवंबर,रविवार : पूरे देश में वीकली ऑफ
16 नवंबर,छठ पूजा : पटना और रांची
20 नवंबर,इगास-बग्वाल : देहरादून
22 नवंबर,रविवार: पूरे देश में वीकली ऑफ
23 नवंबर,सेंग कुट स्नेम : शिलांग
24 नवंबर,गुरु नानक जयंती / कार्तिक पूर्णिमा : दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, कानपुर, भोपाल आदि कई शहर”
27 नवंबर,कनकदास जयंती : केवल बेंगलुरु में
28 नवंबर,चौथा शनिवार : पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे
29 नवंबर,रविवार : पूरे देश में वीकली ऑफ

बैंक बंद होने पर भी चालू रहेंगी ये जरूरी सेवाएं
अगर आपकी बैंक ब्रांच बंद भी है, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है. डिजिटल बैंकिंग के जमाने में आपके कई काम घर बैठे हो सकते हैं. गूगल पे, फोनपे, पेटीएम और मोबाइल बैंकिंग से पैसे ट्रांसफर करने की सुविधा 24 घंटे चालू रहेगी. कैश निकालने या डिपॉजिट करने के लिए ATM पूरी तरह चालू रहेंगे. ऑनलाइन पैसे भेजने की सुविधा छुट्टियों में भी मिलती रहेगी.

विज्ञापन

नवंबर के महीने में बैंक की ब्रांच जाने से पहले एक बार अपने शहर की छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें, ताकि आपका समय खराब न हो. ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल कर आप ज्यादातर काम बिना बैंक जाए भी निपटा सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ