Fatty Liver: लिवर में जमा फैट को कम करने में मदद करेंगे ये फूड्स, आज ही डाइट में करें शामिल

Fatty Liver: फैटी लिवर की समस्या को मैनेज करने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां, साबुत अनाज, दालें, नट्स, साबुत फल और प्रोटीन स्रोतों को डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है. साथ ही, ज्यादा चीनी, तली-भुनी चीजों और शराब से दूरी बनाना फायदेमंद हो सकता है.

best foods for fatty liver
1 / 6
फैटी लिवर की समस्या में लिवर की कोशिकाओं में जरूरत से ज्यादा फैट जमा होने लगता है. Image Credit- Magnific

लिवर की बीमारी बहुत कॉमन हो चुकी है, जिसका ज्यादातर लोग सामना कर रहे हैं. हालांकि, पहले ये बीमारी ज्यादा उम्र के लोगों में देखने को मिलती थी, वहीं अब कम उम्र के लोग भी इसकी चपेट में आ रहे हैं. फैटी लिवर की समस्या में लिवर की कोशिकाओं में जरूरत से ज्यादा फैट जमा होने लगता है. अगर वक्त रहते इस पर ध्यान न दिया जाए तो कुछ लोगों में यह समस्या लिवर में सूजन, फाइब्रोसिस और गंभीर मामलों में सिरोसिस का कारण बन सकती है. हमें एम्स के ट्रेंड डॉक्टर सौरभ सेठी ने एक वीडियो के माध्यम से बताया है कि फैटी लिवर को कंट्रोल में करने के लिए अपनी डाइट में कुछ चीजें शामिल करनी चाहिए.

विज्ञापन

क्या है फैटी लिवर की समस्या?

क्या है फैटी लिवर की समस्या?2 / 6

फैटी लिवर को मेडिकल भाषा में हेपेटिक स्टीटोसिस कहा जाता है. इस दौरान लिवर में नॉर्मल से ज्यादा फैट जमा हो जाता है. इसके कई कारण हो सकते हैं, जिनमें मोटापा, टाइप-2 डायबिटीज, इंसुलिन रेजिस्टेंस, हाई ट्राइग्लिसराइड्स, जंक फूड और शराब का सेवन शामिल हैं. इसे भी पढ़ें- सिर्फ पानी कम पीने से ही नहीं होती कब्ज, रोजमर्रा की ये आदतें भी बन सकती हैं वजह!

विज्ञापन

एवोकाडो

एवोकाडो3 / 6

अगर आप फल खाना चाहते हैं तो एवोकाडो को अपनी थाली का हिस्सा बनाएं, क्योंकि यह लिवर के लिए अच्छा होता है. इसमें मोनोअनसैचुरेटेड फैट, फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. एवोकाडो में मौजूद हेल्दी फैट खानपान का हिस्सा बनकर मेटाबॉलिक हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकते हैं.

जैतून का तेल

जैतून का तेल4 / 6

आप का तेल भी लिवर के लिए अच्छा है. इसमें मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो हेल्थ के लिए फायदेमंद हो सकते हैं. अनहेल्दी फैट की जगह जैतून के तेल को डाइट का हिस्सा बनाएं. कुछ शोध में जैतून के तेल से भरपूर मेडिटेरेनियन डाइट को लिवर की बेहतर सेहत से जोड़ा गया है.

विज्ञापन

ग्रीन टी

ग्रीन टी 5 / 6

फैटी लिवर की समस्या में ग्रीन टी को भी अपनी डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है. इसमें कैटेचिन नामक एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद करते हैं. आप दिन में एक से दो कप बिना चीनी वाली ग्रीन टी पी सकते हैं.

ब्लूबेरी

ब्लूबेरी6 / 6

फैटी लिवर की समस्या में ब्लूबेरी को भी अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं. इसमें एंथोसायनिन नामक एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद करते हैं. इसके अलावा, ब्लूबेरी में फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं. इसे भी पढ़ें- Overweight Child: बच्चे का वजन कम करने के लिए डाइट, एक्सरसाइज और लाइफस्टाइल में क्या करें बदलाव?

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है. Source- Dr Sethi

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन