रक्षाबंधन पर बनाएं गुड़ खाजा, इस देसी मिठाई से कराएं भाई का मुंह मीठा

Rakhi Special Sweets: रक्षाबंधन पर इस बार बाजार की मिठाई की जगह घर पर कुछ देसी और खास बनाना चाहते हैं तो गुड़ खाजा एक अच्छा विकल्प हो सकता है. जानिए इसे घर पर बनाने का आसान तरीका और इसे कुरकुरा व परतदार बनाने के जरूरी ट्रिक्स.

Gud Khaja Recipe

रक्षाबंधन पर घर पर बनाएं कुरकुरा और मीठा गुड़ खाजा. AI Generated Image

Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन के मौके पर भाई का मुंह मीठा कराने के लिए जरूरी नहीं है कि हर बार बाजार से खरीदकर ही मिठाई लाई जाए. इस बार राखी पर भाई को कुछ अलग खिलाने के लिए घर पर गुड़ का खाजा बनाया जा सकता है जो बाकी मिठाइयों के मुकाबले थोड़ा देसी स्वाद का होता है. इसकी खासियत यह होती है कि यह काफी कुरकुरा, परतदार और गुड़ की मीठी मिठास लिए होता है. आइए जानते हैं कि आखिर कैसे घर पर इस देसी गुड़ खाजा को बनाया जाए.

विज्ञापन
विज्ञापन

गुड़ खाजा बनाने के लिए चाहिए ये सामान

मैदा- 500 ग्राम
बेकिंग पाउडर- 1 छोटा चम्मच
घी- 3 बड़े चम्मच
दूध- 500 मिली
इलायची पाउडर- 1 छोटा चम्मच
गुड़- 500 ग्राम
कद्दूकस किया हुआ नारियल- 1 कप
पानी- जरूरत के हिसाब से
तेल या घी- खाजा को डीप फ्राई करने के लिए

गुड़ खाजा बनाने का तरीका

विज्ञापन
  • सबसे पहले आटा तैयार करने के लिए एक बड़े बाउल में 500 ग्राम मैदा, 1 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर और 3 बड़े चम्मच घी डाल लीजिए और फिर इसमें धीरे-धीरे अपनी जरूरत के हिसाब से दूध डालकर मिला लीजिए और एक नरम आटा तैयार कर लीजिए.
  • जब आटा गूंथ जाए तो इसको गीले कपड़े या प्लेट से ढककर कम से कम 15 से 20 मिनट के लिए रख दीजिए.
    जब आटे को रखे हुए 15 से 20 मिनट हो जाएं तब आटे को दोबारा थोड़ा-सा मसल लें और उसकी एक ही आकार की लोइयां बना लीजिए. फिर इन सभी लोइयों को पतली रोटियों की तरह बेल लीजिए.
  • अब एक बेली हुई रोटी को लेकर एक साफ जगह पर रख लीजिए और उस पर थोड़ा घी लगाकर उसके ऊपर सूखा मैदा छिड़क दीजिए. इसी रोटी के ऊपर दूसरी बेली हुई रोटी रख दीजिए और उस पर भी घी लगाकर मैदा छिड़क दीजिए. बस इसी तरह से एक के ऊपर एक रोटी रखते जाइए.
  • सभी रोटियों को आपस में दबाते हुए एक टाइट रोल बना लीजिए. फिर एक चाकू की मदद से इस रोल को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए.
  • हर कटे हुए टुकड़े को बेलन से हल्का सा बेलकर मनचाहा खाजा का आकार दे दीजिए.
  • इसके बाद एक कढ़ाही में तेल या घी गर्म करके उसमें खाजे को डाल दीजिए और लो फ्लेम पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लीजिए.
  • दूसरी तरफ एक अलग बर्तन में 500 ग्राम गुड़ और थोड़ा-सा पानी डालकर गर्म करके चाशनी तैयार कर लीजिए. अगर आप इस चाशनी में अच्छी खुशबू चाहते हैं तो इसमें 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर मिला लीजिए.
  • अब तले हुए खाजे को एक-एक करके गुड़ की चाशनी में डाल दीजिए. इन्हें चाशनी में 1 से 2 मिनट तक रहने दीजिए, ताकि चाशनी अंदर तक अच्छे से समा जाए.
  • अब खाजे को चाशनी से बाहर निकालें और पूरी तरह ठंडा होने दीजिए. फिर इसे परोसकर मजे लेकर खाइए.

यह भी पढ़ें – FSSAI ने दिए चीनी और आर्टिफिशल शुगर से बचने के टिप्स, बताया रसोई की ये 4 चीजें बढ़ाएंगी मिठास

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ