Skin Care Tips: सफेद दाग यानी Vitiligo और पिगमेंटेशन की समस्या आजकल बहुत आम हो गई है. यह न सिर्फ स्किन की सुंदरता को प्रभावित करती है, बल्कि आत्मविश्वास को भी कम कर देती है. एलोपैथी में इसका इलाज लंबा और महंगा होता है, जबकि आयुर्वेद में इसके लिए प्राकृतिक और असरदार समाधान मौजूद हैं. पतंजलि की दिव्या मेलानोग्रिट गोल्ड 20N ऐसी ही एक आयुर्वेदिक दवा है, जिसे खासतौर पर इस समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए बनाया गया है.
दिव्या मेलानोग्रिट गोल्ड कैसी दवा है?
इस दवा को बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण की कंपनी पतंजलि ने अपने पतंजलि रिसर्च सेंटर में तैयार किया है. हरिद्वार में स्थित यह कंपनी दुनिभर में आयुर्वेदिक दवाओं से हर बीमारी के इलाज के लिए किफायती दामों पर दवा उपलब्ध करवाई है. इस दवा को स्किन से जुड़ी समस्याओं के लिए बनाया गया है.
पतंजलि दिव्या मेलानोग्रिट गोल्ड 20N एक आयुर्वेदिक दवा है, जो सफेद दाग और पिगमेंटेशन की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए बनाई गई है. इसमें स्वर्ण भस्म, रजत भस्म, मोती पिष्टी, रस माणिक्य और ताम्र भस्म जैसे कई फायदेमंद मिनरल्स तथा बाकुची, मंजिष्ठा, खादिर और अमलतास जैसे औषधीय पौधों का मिश्रण है. इसलिए, ये दवा साइड-इफेक्ट्स से भी मुक्त है.
इस दवा के प्रमुख फायदे
सफेद दाग पर असरदार- बाकुची और मंजिष्ठा स्किन में मेलेनिन के संतुलन को सुधारते हैं.
नेचुलर ग्लो- दवा में स्वर्ण भस्म और मोती पिष्टी मौजूद है, जो त्वचा को निखारते और स्वस्थ बनाते हैं.
खून की सफाई- खादिर और अमलतास ब्लड प्यूरिफिकेशन में मदद करते हैं, जिससे स्किन संबंधी समस्याएं कम होती हैं.
आत्मविश्वास बढ़ाए- इस दवा के नियमिकत रूप से सेवन करने से ये धीरे-धीरे दाग को हल्के कर देते हैं, जिससे व्यक्ति का आत्मविश्वास भी वापिस लौटता है.