---विज्ञापन---

Skin Care Tips: सेंसिटिव स्किन की इस तरह करें केयर, एक्सपर्ट ने दिए सुझाव

Skin Care Tips: अगर आपकी भी स्किन सेंसिटिव है, तो इसके खास देखभाल के लिए घर पर ही कुछ हेल्दी टिप्स को अपना सकते हैं। इससे कई समस्याएं दूर रहेंगी और स्किन हेल्दी बनी रहेगी।

---विज्ञापन---

Skin Care Tips: सर्दियों में सेंसिटिव स्किन को खास देखभाल की जरूरत होती है, क्योंकि इस तरह की स्किन पर इन्फेक्शन का खतरा ज्यादा रहता है। ऐसी स्किन के लिए सही प्रोडक्ट को चुनना जरूरी हो जाता है। अगर अपनी स्किन की देखभाल नहीं करते हैं, तो सूखापन, खुजली या जलन की समस्या हो सकती हैं। इसके अलावा आपकी स्किन में सूजन जैसी समस्या भी बढ़ सकती है। मैक्स मल्टी स्पेशियलिटी सेंटर नोएडा के स्किन एक्सपर्ट, कंसल्टेंट डॉ. शोभित कैरोली इसे लेकर टिप्स बताते हैं, जिसे आप घर पर ही आजमा सकते हैं…

मॉइस्चराइज का करें इस्तेमाल

सेंसिटिव स्किन को अक्सर नमी की जरूरत होती है। हाइपोएलर्जेनिक, सुगंध-फ्री मॉइस्चराइजर का हर रोज इस्तेमाल स्किन के लिए फायदेमंद हो सकता है। सारमाइड, हाइलूरोनिक एसिड या कोलाइडल ओटमील वाले प्रोडक्ट त्वचा की नमी बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। शोध से पता चलता है कि लगातार मॉइस्चराइजर लगाने से सेंसिटिव स्किन से संबंधित समस्याएं काफी कम हो सकती हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- कौन-सी चॉकलेट खाना शरीर के लिए खतरनाक? जानें एक्सपर्ट की राय

सॉफ्ट क्लींजर का इस्तेमाल

सेंसिटिव स्किन के लिए हल्के, बिना झाग वाले क्लींजर का इस्तेमाल करना जरूरी है, क्योंकि साबुन त्वचा के नेचुरल ऑयल को कम करता है। जिससे रूखापन और जलन बढ़ सकती हैं। ग्लिसरीन या सारमाइड जैसे हाइड्रेटिंग तत्वों वाले क्लींजर त्वचा की नमी बनाए रखने में मददगार होते हैं। सल्फेट और अल्कोहल वाले क्लींजर से बचना चाहिए क्योंकि ये त्वचा के पीएच लेवल को बिगाड़ सकते हैं।

---विज्ञापन---

गर्म पानी से बचें

गर्म पानी त्वचा से नेचुरल ऑयल को कम कर सकता है और सूजन को बढ़ा सकता है। इसलिए अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धोने से बचें। खास कर के जब आप सर्दियों के मौसम में हर रोज गुनगुने पानी से चेहरा धोने से चेहरे पर रेडनेस और नमी कम होने के कारण ड्राइनेस बढ़ सकती है। इसलिए हो सके तो ज्यादातर ठंडे पानी का इस्तेमाल करें।

ये भी पढ़ें- इन 2 चीजों से कैंसर का खतरा! जानें हेल्थ एक्सपर्ट की राय

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Jan 17, 2025 02:20 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola