शावर से रुक-रुककर आ रहा है पानी? प्लंबर बुलाने से पहले आजमा लें ये आसान ट्रिक

Showerhead Cleaning : शावर से पानी की धार कमजोर हो गई है या पानी टेढ़ा-मेढ़ा निकल रहा है तो इसकी वजह शावरहेड के छोटे छेदों में जमा हार्ड वाटर की मिनरल परत और साबुन के कण हो सकते हैं. प्लंबर बुलाने से पहले इस हल्के घोल में शावरहेड को भिगोकर और सॉफ्ट ब्रश से साफ करके इसे साफ किया जा सकता है.

Shower head cleaning

शावर की कमजोर धार से परेशान हैं? ऐसे करें सफाई. AI Generated Image

विज्ञापन

Cleaning Hacks: घरों में लगे हुए शावर में एक आम समस्या देखने को मिलती है कि उससे बूंद-बूंद पानी आने लगता है या फिर पानी टेढ़ा-मेढ़ा जाने लगता है. अक्सर लोग इस समस्या के लिए तुरंत प्लंबर को बुला लेते हैं. लेकिन, हो सकता है कि समस्या शावरहेड (Showerhead) में हो. हार्ड वाटर में मौजूद कुछ मिनरल्स शावर के छोटे-छोटे छेदों में जम जाते हैं जिसकी वजह से पानी जाम हो सकता है. इस समस्या से बचने के लिए आपको नया शावर खरीदने की जरूरत नहीं है. आप एक छोटा-सा उपाय करके भी अपना शावर सही कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- बेड-सोफा के नीचे जम गई है धूल तो बिना खिसकाए इस तरह करें सफाई, निकल जाएगी गंदगी

विज्ञापन

शावर की धार कमजोर हो तो क्या करें

आपने नोटिस किया होगा कि हार्ड वाटर (Hard Water) की वजह से शावर पर एक वाइट लेयर चढ़ जाती है. इसकी वजह से कुछ छेदों में पानी कम आने लगता है. अगर घर के बाकी नलों में पानी सामान्य तरीके से आ रहा हो तो केवल शावरहेड की सफाई करके भी ये समस्या दूर हो सकती है. शावर के छेदों में कभी-कभी साबुन के कुछ कण भी जम जाते हैं जिनकी वजह से पानी का बहाव कम हो जाता है.

साइट्रिक एसिड आएगा काम

शावर की सफाई के लिए साइट्रिक एसिड (Citric Acid) का इस्तेमाल किया जा सकता है क्योंकि साइट्रिक एसिड शावर में जमी हुई परत को ढीला करने में मदद कर सकता है. इसका सही तरीके से इस्तेमाल करने के लिए एक बर्तन में गुनगुना पानी ले लीजिए और उसमें 2 से 3 बड़े चम्मच साइट्रिक एसिड मिला दीजिए. साइट्रिक एसिड को सीधे शावर पर रगड़ने से नुकसान हो सकता है इसलिए ये तरीका सबसे अच्छा माना जाता है.

विज्ञापन

शॉवरहेड निकल जाता है तो ऐसे करें सफाई

शावरहेड अगर निकल जाता है तो पहले उसे पाइप से सावधानी से निकाल लीजिए. अब जो साइट्रिक एसिड का घोल तैयार किया था उसमें लगभग 30 मिनट से 1 घंटे तक भिगोकर रख दीजिए. इसके बाद एक पुराना टूथब्रश लेकर उसकी मदद से शावर के छेदों पर जमी परत को हल्के हाथों से साफ कर लें. उसके बाद शावरहेड को सादे पानी से अच्छी तरह धो लीजिए और उसे वापस फिट कर दीजिए.

विज्ञापन

शॉवरहेड नहीं निकलता? ये तरीका अपनाएं

अगर आपका शावरहेड अलग नहीं होता है तब भी परेशान होने की जरूरत नहीं है. इसकी सफाई के लिए एक साफ प्लास्टिक बैग में साइट्रिक एसिड का तैयार किया हुआ घोल डाल लीजिए. अब इस बैग को शावरहेड के चारों ओर बांध दीजिए. कुछ समय के बाद बैग को हटाकर शावरहेड को साफ पानी से धो लीजिए.

विज्ञापन

सफाई करते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • कोशिश करें कि साइट्रिक एसिड का बहुत ज्यादा गाढ़ा घोल आप न इस्तेमाल करें. सफाई के बाद शावरहेड को पानी की मदद से अच्छे से जरूर धो लीजिए.
  • साइट्रिक एसिड को सिर्फ पानी के साथ मिलाकर ही यूज करें, उसे और किसी पदार्थ के साथ इस्तेमाल न करें.
  • शावरहेड के छेदों को साफ करने के चक्कर में उन्हें बहुत नुकीली चीज से न कुरेदें. ऐसा करने से शावरहेड खराब हो सकता है.

यह भी पढ़ें – अलमारी से आती है सीलन की बदबू तो ये 5 दमदार हैक्स आ सकते हैं काम, आजमाकर देखें तुरंत

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ