रक्षाबंधन भाई को खिलाएं घर की बनी प्रोटीन चॉकलेट मिठाई, बाहर के पकवान नहीं आएंगे याद

Homemade Sweets: रक्षाबंधन पर हर साल भाई का मुंह मिठाई या चॉकलेट से मीठा कराते हैं तो इस बार कुछ अलग ट्राई करें. घर पर बिना ज्यादा मेहनत के चॉकलेट प्रोटीन बार तैयार किया जा सकता है. जानें आसान रेसिपी.

Protein Chocolate Homemade

रक्षाबंधन पर भाई को खिलाएं घर की बनी चॉकलेट प्रोटीन बार. AI Generated Image

Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन के त्योहार की सबसे प्यारी रस्म होती है राखी बांधने के बाद जब बहनें भाइयों का अपने हाथों से मुंह मीठा कराती हैं. हर साल भाई का मुंह मीठा कराने के लिए वही बाजार की मिठाइयां आती हैं या फिर चॉकलेट खिलाई जाती है लेकिन अगर इस बार घर पर ही अपने हाथों से कुछ ऐसा बनाया जाए जो मीठा भी हो और साथ में हेल्दी भी, तो कितना अच्छा लगेगा. इस बार अपने भाई का मुंह मीठा कराने के लिए चॉकलेट प्रोटीन मिठाई (Protein Choclate Sweets) बनाकर देखिए. इसे बनाने के लिए कोई खास कुकिंग स्किल भी नहीं चाहिए. अगर आपका भाई जिम फ्रीक है तो उसे ये मिठाई काफी पसंद आएगी. आइए जानते हैं चॉकलेट प्रोटीन बार बनाने का तरीका.

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोटीन चॉकलेट बनाने के लिए चाहिए ये सामान

ओट्स का आटा- 1 कप (ओट्स को पीसकर बनाया गया)
प्रोटीन पाउडर- 1/2 कप (पसंद का कोई भी फ्लेवर)
कोको पाउडर- 2 बड़े चम्मच
बादाम या मूंगफली का मक्खन- 1/4 कप
शहद- 2 बड़े चम्मच
दूध- 1/4 कप (शुगर-फ्री बादाम का दूध या सादा दूध)
वेनिला एक्सट्रैक्ट- 1 छोटा चम्मच
डार्क चॉकलेट चिप्स- 1/4 कप

प्रोटीन चॉकलेट बनाने की विधि

विज्ञापन
  • सबसे पहले एक बड़ा बाउल लेकर उसमें ओट्स का आटा, प्रोटीन पाउडर और कोको पाउडर डाल लीजिए और सभी को आपस में अच्छे से मिला लीजिए.
  • उसके बाद एक दूसरा बाउल लेकर उसमें बादाम/मूंगफली का मक्खन, शहद, दूध और वेनिला एक्सट्रैक्ट डाल लीजिए और इन सबको तब तक फेंटें जब तक एक स्मूद पेस्ट न बन जाए.
  • अब सूखे आटे वाले मिश्रण को तैयार किए हुए स्मूद पेस्ट में डालकर इन्हें आपस में अच्छे से मिला लीजिए. अगर आपको मिश्रण बहुत ज्यादा सूखा लग रहा है तो आप उसमें एक चम्मच दूध भी मिला सकते हैं.
  • तैयार किए गए मिश्रण में डार्क चॉकलेट चिप्स (Chocolate Chips) डालकर अच्छे से मिला लीजिए.
  • अब तैयार किए गए बैटर को चौकोर कंटेनर में डालें और उसे बराबर कर लीजिए.
  • इसके बाद उस कंटेनर को फ्रिज में रख दीजिए. जब बैटर अच्छे से सेट हो जाए और जम जाए तो उसे निकालकर टुकड़ों में काट लीजिए.
  • लीजिए तैयार है आपकी प्रोटीन चॉकलेट.

घर पर सभी इस मिठाई को बेहद पसंद करेंगे और बार-बार मांगकर खाने लगेंग इसीलिए अच्छे स्टॉक में ही इसे तैयार कीजिएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ